रायपुर

7 बच्चों को बैठाकर नाबालिग ने स्कूटर पर भरा फर्राटा, लोगों की जान आई सांसत में

रिंग रोड पर स्कूटर स्टंट का वीडियो वायरल गाड़ी चलाने वाले के परिजनों को कोर्ट में पेश होने का निर्देश
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Aug 2021, 1:52 AM IST
7 बच्चों को बैठाकर नाबालिग ने भरा फर्राटा, लोगों की जान आई सांसत में
7 बच्चों को बैठाकर नाबालिग ने भरा फर्राटा, लोगों की जान आई सांसत में

रायपुर. दोस्तों को स्टंट दिखाने के लिए नाबालिग वाहन चालक ने अपने पिता की एक्टिवा में तीन या चार नहीं, बल्कि 7 बच्चों को बैठाकर रिंग रोड पर स्कूटर पर फर्राटा भरा। नाबालिग वाहन चालक की इस हरकत से आने-जाने वाले लोगों की जान सांसत में आ गई। वहीं, मीडियाकर्मी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

श्रम बल में छत्तीसगढ़ की महिलाओं की भागीदारी देश में दूसरे नंबर पर
ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने वायरल वीडियो की मदद से गाड़ी मालिक का पता लगाया और उसको एएसपी ट्रैफिक के कार्यालय बुलाकर 40 हजार रुपए का चालान काटा। वाहन चालक पर 4 धाराओं के तहत नियम तोडऩे का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गई है। गाड़ी मालिक को बुधवार को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]सिर्फ इस जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की दर एक फीसदी से ज्यादा
ट्रैफिक अधिकारियों के अनुसार गाड़ी कोर्ट से छुड़ाने के दौरान वाहन मालिक को लगभग 40 हजार रुपए जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। कोर्ट ने सख्ती दिखाई तो वाहन मालिक अपने बेटे की इस हरकत पर 3 साल के लिए जेल भी जा सकता है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...बिगड़ैल नेहा व सिम्मी आधी रात को पहुंची पेट्रोल पंप, मचाया उत्पात

Published on: