
Karpoor Chandra Kulish Birth Centenary: पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिशजी का आज 20 मार्च को जन्मशती दिवस है। उन्होंने 7 मार्च 1956 को जयपुर से राजस्थान पत्रिका का प्रकाशन एक पन्ने के सांध्यकालीन दैनिक के रूप में शुरू किया था। कुलिशजी ने पत्रिका को जन सरोकार आधारित पत्रकारिता का मंच बनाया। राजस्थान के बाद समूह ने अन्य राज्यों में भी विस्तार किया।
छत्तीसगढ़ में पत्रिका के मुख्य संस्करण और केंद्र मुख्य रूप से रायपुर, बिलासपुर, और जगदलपुर से प्रकाशित होते हैं। यह राज्य के अन्य प्रमुख शहरों और जिलों को भी कवर करता है। पत्रिका ने कुलिशजी के मार्गदर्शन में शुरु से ही सनसनीखेज खबरों से दूरी रखते हुए तथ्यपरक और संतुलित रिपोर्टिंग को प्राथमिकता दी।
जन्मशती दिवस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिशजी के पत्रकारिता के लिए अनुपम योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने श्रद्धेय कुलिशजी को याद करते हुए अपने एक्स हेंडल पर लंबा ट्वीट किया।
''स्वर्गीय श्री कर्पूर चंद्र कुलिश जी ने पत्रकारिता को जनसरोकारों से जोड़ते हुए उसे एक सशक्त और विश्वसनीय स्वर प्रदान किया। उन्होंने पत्रकारिता को केवल समाचार तक सीमित न रखकर समाज के मुद्दों को सामने लाने का माध्यम बनाया और उच्चतम मूल्यों की परंपरा स्थापित की। उनकी जन्मशती के इस विशेष अवसर पर श्री गुलाब कोठारी जी एवं राजस्थान पत्रिका परिवार के सभी साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि कुलिश जी के आदर्श और सिद्धांत आगे भी पत्रकारिता को दिशा देते रहेंगे और उनकी गौरवशाली विरासत निरंतर प्रेरणा देती रहेगी।''
राजस्थान पत्रिका के संस्थापक, प्रखर पत्रकार एवं कवि श्री कर्पूर चंद्र कुलिश जी के जन्मशती पर्व पर श्री गुलाब कोठारी जी, उनके परिवार एवं राजस्थान पत्रिका के समस्त पत्रकारों, अधिकारियों व कर्मचारियों को हार्दिक बधाई। “पाठक ही सर्वोपरि” के सिद्धांत को जीवन का आधार बनाकर निष्पक्ष, निर्भीक और मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता की जो परंपरा कुलिश जी ने स्थापित की, वह आज भी देश की पत्रकारिता के लिए प्रेरणास्त्रोत है। समाज के प्रति उत्तरदायित्व, सत्य के प्रति अडिगता और जनभावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। ऐसे महान चिंतक, प्रखर पत्रकार एवं कवि को कोटि-कोटि नमन।
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने जन्मशती दिवस पर अपने एक्स हेंडल पर ट्वीट कर कहा कि राजस्थान पत्रिका के संस्थापक, प्रखर पत्रकार एवं कवि श्री कर्पूर चंद्र कुलिश जी के जन्मशती पर्व पर श्री गुलाब कोठारी जी, उनके परिवार एवं राजस्थान पत्रिका के समस्त पत्रकारों, अधिकारियों व कर्मचारियों को हार्दिक बधाई।