27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज भी गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, 12 जिलों में यलो अलर्ट

Weather Forecast Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मानसून की बारिश सामान्य आंकड़े के करीब पहुंची। 26 अगस्त तक 863.9 मिमी बारिश दर्ज, 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी। शुक्रवार से कमजोर पड़ सकता है मानसून।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Weather Update

12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन बारिश का आंकड़ा अब सामान्य के काफी करीब पहुंच गया है। प्रदेश में 26 अगस्त तक कुल 863.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहीं, इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 882.4 मिलीमीटर रहता है। इस हिसाब से प्रदेश में अब सामान्य बारिश से सिर्फ 18.5 मिलीमीटर की कमी रह गई है, यानी बारिश का आंकड़ा सामान्य से महज 2 फीसदी पीछे है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से प्रदेश में सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो सकता है।

yellow alert 12 districts: 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। अलर्ट वाले जिलों में रायगढ़, बिलासपुर, नारायणपुर, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी और कोरिया शामिल हैं। इन क्षेत्रों में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं, रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

शुक्रवार से कमजोर हो सकता है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मानसूनी सिस्टम सक्रिय है, जिसके कारण कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। हालांकि शुक्रवार से मानसूनी गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अब तक हुई बारिश ने प्रदेश में बारिश की कमी को काफी हद तक पूरा कर दिया है। आने वाले दिनों में अगर कुछ और बारिश होती है तो प्रदेश सामान्य बारिश के आंकड़े को पार कर सकता है।

Monsoon Update CG: रायपुर में छाए रहेंगे बादल

राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में गुरुवार को मौसम बदला हुआ रहने की संभावना है। यहां बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश और बिजली गिरने के दौरान सावधानी बरतें और खुले स्थानों पर जाने से बचें।