3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल की खाड़ी में सिस्टम एक्टिव! छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना

Monsoon Active in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में जुलाई के साथ मानसून सक्रिय हो गया है। दंतेवाड़ा के बचेली में पिछले 24 घंटे में 15 सेमी सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई।
2 min read
Google source verification
IMD Weather Update

छत्तीसगढ़ में मानसून का दोहरा रंग (photo source- Patrika)

IMD Weather Update: जुलाई में मानसून सक्रिय हो गया है। हालांकि राजधानी में केवल रिमझिम बारिश हो रही है, लेकिन बस्तर संभाग के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में दंतेवाड़ा जिले के बचेली में 15 सेमी पानी बरस गया। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश है।

Heavy Rain in Bastar: बस्तर में पूरा हो रहा बारिश का कोटा

यही नहीं पिछले दो दिनों में प्रदेश में 33 मिमी पानी गिरा है। इससे बारिश का कोटा पूरा हो रहा है और 12 फीसदी भरपाई हुई है। 30 जून को 66.5 मिमी पानी गिरा था, जो 2 जुलाई को बढक़र 99.6 मिमी हो गया। यह सामान्य से 54 फीसदी कम है। मानसून के पहुंचने के 11वें दिन केवल दंतेवाड़ा जिला में सामान्य बारिश हुई है। वहां अभी तक 207.7 मिमी पानी गिर चुका है, जो सामान्य से 5 फीसदी ज्यादा है। बचेली में हो रही लगातार बारिश से दंतेवाड़ा जिले में बारिश का कोटा पूरा हो रहा है। इधर राजधानी में गुरुवार की शाम 5 बजे से रिमझिम बारिश हो रही है।

हालांकि कुछ इलाकों में तेज पानी भी गिरा। रायपुर जिले में अब तक महज 49 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से 74 फीसदी कम है। अब तक यहां 187 मिमी पानी बरस जाना था। प्रदेश के 33 में से 14 जिलों में अभी भी सामान्य से बहुत कम बारिश हुई है। जबकि 18 जिलों में सामान्य से कम पानी गिरा है। ये कमी आने वाले दिनों में पूरी होने की संभावना है।

अगले दो दिन मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मध्य छग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो रही है, लेकिन बस्तर संभाग में भारी से अतिभारी पानी गिर रहा है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले 5 दिनों तक व्यापक बारिश हो सकती है। 3 जुलाई को तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

Heavy Rain Alert Chhattisgarh: यहां हुई बारिश

10 सेमी- बीजापुर
7 सेमी- सरसींवा, गंगालूर, कुटरू, औंधी, भैरमगढ़, वाड्रफनगर
6 सेमी- सुकमा, डौंडीलोहारा, सरिया
5 सेमी- पटना, प्रतापपुर, रामानुजनगर, कोंटा, बरपाली, कुमर्दा, ओरछा, सारंगढ़ व पिपरिया
4 सेमी- कोहकामेटा, छोटेडोंगर, बरमकेला, चंद्रपुर, कुआकोंडा, सूरजपुर, प्रेमनगर, कटेकल्याण, पखांजूर, सोनहट व मोहला

कई स्थानों पर 1 से 3 सेमी या इससे ज्यादा बारिश हुई।