3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आवासीय योजना के नाम पर जमीन कब्जे का आरोप, नकटी विवाद में सरकार ने कांग्रेस काल को ठहराया जिम्मेदार

Chhattisgarh housing board controversy: नकटी भूमि विवाद में सरकार का बड़ा दावा सामने आया है। आरोप है कि कांग्रेस कार्यकाल में शुरू हुई आवासीय योजना के बाद जमीन पर अतिक्रमण बढ़ा।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Land Dispute

जमीन कब्जे का आरोप (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Land Dispute: सरकार की ओर से नकटी को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें दावा किया गया है कि कांग्रेस सरकार के समय इसकी शुरुआत हुई थी। बाद में जमीन पर ज्यादा कब्जा हुआ। सरकार के मुताबिक छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने कलेक्टर को पत्र लिखकर नकटी के खसरा क्र. 420, रकबा 15.479 हेक्टेयर भूमि को सामान्य आवासीय योजना के लिए आवंटन की मांग प्रस्तुत की गई। नक्शा एवं खसरा संलग्न किया गया था।

Housing Scheme Dispute: यह है प्रमुख बिंदु

उक्त मांग के आधार पर भू-अबंटन अधिकारी द्वारा ग्राम नकटी, हल्का नं. 70 की 15.47 हेक्टेयर भूमि को भू-आवंटन के लिए प्रस्तावित करते हुए आगे की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

नवंबर 2020 में नायब तहसीलदार द्वारा भूमि आवंटन के संबंध में आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए सार्वजनिक इश्तिहार जारी किया गया।

जनवरी 2021 नायब तहसीलदार द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सभी संबंधित विभागों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए पत्र प्रेषित किया गया। सभी विभागों से कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई।

जून 2021 में पटवारी ने ग्राम की स्थिति निम्नानुसार दर्ज की

ग्राम की कुल जनसंख्या-2110

कुल शासकीय भूमि-22.736 हेक्टेयर

निजी भूमि-24.175 हेक्टेयर

शेष भूमि को शामिलन चारागाह के रूप में दर्ज किया गया।

दिसंबर 2021 में गृह निर्माण मंडल द्वारा एसडीएम को पत्र भेजा गया, जिसमें पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर यह स्पष्ट किया गया कि प्रस्तावित भूमि में लगभग 3 हेक्टेयर क्षेत्र में केवल कच्चे मकान एवं बाड़ी स्वरूप अतिक्रमण पाया गया।

वर्ष 2023 के बाद जब भूमि चिन्हांकन एवं आवंटन प्रक्रिया की जानकारी ग्रामीणों को हुई, तब मुआवजे के लालच में कई गैर-जरूरी व्यक्तियों द्वारा पूर्व सरपंच की मिलीभगत से शामिलन चारागाह भूमि पर अवैध कब्जा किया गया।

जहां वर्ष 2021 के निरीक्षण में केवल 3 हेक्टेयर में कच्चे मकान एवं बाड़ी पाए गए थे। वहीं, वर्ष 2023 में स्थिति गंभीर रूप से बदल गई और लगभग 15 हेक्टेयर भूमि पर पक्के मकानों के रूप में अतिक्रमण कर लिया गया।

Nakti Land Case: वर्ष 2023 के बाद कब्जे मकान का विवरण

निर्मित मकानों का आकारवार विवरण:
1000 वर्गफीट 7 मकान
1200 वर्गफीट 3 मकान
5000 से 10000 वर्गफीट 13 मकान
10000 वर्गफीट से अधिक 21 मकान

कब्जाधारियों की सामाजिक स्थिति का विवरण

ऐसे परिवार जिनके उसी गांव में पहले से मकान हैं - 44
बेटी-दामाद, जिनके अन्यत्र पहले से मकान हैं - 15
ऐसे परिवार जिनके पास कहीं भी मकान नहीं है-16