
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) में स्रोत महोत्सव 2026 एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 19 अगस्त को किया गया। यहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भविष्य में हम अपनी नदियों का संरक्षण कैसे करें, उन्हें कैसे सहारा दें और उन्हें कैसे स्वच्छ व निर्मल बनाए रखें, इसी उद्देश्य से स्रोत महोत्सव आयोजित किया गया।
सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा बनाने वाली जीवनदायिनी नदियों का संरक्षण हम सबका दायित्व है। कार्यशाला में जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो, सीगंगा के संस्थापक एवं आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर डॉ. विनोद तारे, नमामि गंगे मिशन से जुड़े विषय विशेषज्ञ, एनआईटी रायपुर के प्राध्यापक, राज्य एवं जिला स्तरीय समितियों के सदस्य, विभिन्न जिलों के कलेक्टर एवं अधिकारी तथा जल एवं नदी संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञ उपस्थित थे।
संबंधित विषय:
Updated on:
19 Aug 2026 11:25 pm
Published on:
19 Aug 2026 11:25 pm
