2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में आ गया Monsoon! बेमेतरा में हुई झमाझम बारिश, कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

Toady's Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बेमेतरा समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Monsoon Update

Chhattisgarh Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में आ गया मानसून(photo-patrika)

Monsoon in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मानसून ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। गुरुवार को बेमेतरा समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, धमतरी और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मानसूनी गतिविधियां जारी रहने और कई जिलों में अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया है।

IMD Weather Alert: बेमेतरा में झमाझम बारिश से बदला मौसम

बेमेतरा में सुबह से बादलों की आवाजाही के बीच कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक आज जिले में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार

राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, धमतरी, बालोद, महासमुंद, कबीरधाम और आसपास के जिलों में भी आज बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। कई स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आगामी 5 से 7 दिनों तक मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी। कई जिलों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। इससे किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई में मदद मिलने की उम्मीद है।

किसानों के लिए राहत की खबर

पिछले दिनों कमजोर पड़े मानसून के कारण किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। अब बारिश की गतिविधियां बढ़ने से खेतों में नमी बढ़ेगी और धान सहित खरीफ फसलों की बुवाई को गति मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कृषि कार्य करने की सलाह दी है।