रायपुर

BJP Election Officer : बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए नियुक्त किए अधिकारी, विनोद तावड़े को छत्तीसगढ़ का जिम्मा

भाजपा संगठन पर्व 2024-25 के लिए प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का चुनाव, डिप्टी सीएम शर्मा ने तावड़े को दी शुभकामनाएं
2 min read
BJP Election Officer

BJP Election Officer : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए 2 जनवरी को नई दिल्ली में चुनाव अधिकारियों की घोषणा की है। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को छत्तीसगढ़ का रिटर्निंग अफसर बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा ने भाजपा संगठन पर्व 2024-25 के लिए प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य चुनाव हेतु छत्तीसगढ़ के लिए नियुक्त चुनाव अधिकारी विनोद तावड़े सहित सभी चुनाव अधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि 15 जनवरी तक राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने हैं।

राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े

भाजपा संगठन पर्व (BJP Sangathan Parv) 2024-25 के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को गुजरात, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कर्नाटक, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उत्तर प्रदेश, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को बिहार, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मध्य प्रदेश के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। वहीं, आंध्रप्रदेश के लिए पीसी मोहन, अरुणाचल प्रदेश के लिए सर्बानंद सोनोवाल, असम के लिए गजेंद्र सिंह शेखावत, चंडीगढ़ के लिए सरदार नरिंदर सिंह रैना, दादरा और नगर हवेली-दमन और दीव के लिए डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, हरियाणा के लिए भूपेंद्र यादव, हिमाचल प्रदेश के लिए डॉ. जितेंद्र सिंह, जम्मू-कश्मीर के लिए संजय भाटिया, केरल के लिए प्रह्लाद जोशी, लद्दाख के लिए जयराम ठाकुर, लक्षद्वीप के लिए पोन. राधाकृष्णन, मेघालय के लिए जॉर्ज कुरियन, अंडमान निकोबार के लिए तमिलिसाईसुंदरराजन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह मिजोरम के लिए वानति श्रीनिवासन, नगालैंड के लिए वी. मुरलीधरन, ओडिशा के लिए संजय जायसवाल, पुदुचेरी के लिए तरुण चुघ, राजस्थान के लिए विजय रूपाणी, सिक्किम के लिए किरण रिजिजू, तमिलनाडु के लिए जी. किशन रेड्डी, तेलंगाना के लिए कुमारी शोभा करंदलाजे और त्रिपुरा के लिए जुएलओराम को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव अभी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष हैं।

Updated on:
03 Jan 2025 03:00 am
Published on:
03 Jan 2025 03:00 am