रायपुर

राहुल गांधी पर BJP ने कसा तंज, कहा – कर्नाटक की तरह यहां भी कारवां-ए-शिकस्त जारी रहेगा

छत्तीसगढ़ दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। राहुल नेतृत्व में कांग्रेस के हारने पर उनका मजाक उड़ाया
2 min read
• •
Updated: 17 May 2018, 6:34 PM IST
DEKHO CHHATTISGARH SEEKHO VIKAS
राहुल गांधी पर BJP ने कसा तंज, कहा - कर्नाटक की तरह यहां भी कारवां-ए-शिकस्त जारी रहेगा

रायपुर . छत्तीसगढ़ दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी छत्तीसगढ़ ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक के बाद एक कई ट्वीट कर राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए ट्वीट कर लिखा - छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास देखने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी का हार्दिक स्वागत है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की लगातार हार पर भी बीजेपी ने तंज कसते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें कहा - राहुल गांधी जी आपका छत्तीसगढ़ में हार्दिक स्वागत है, उम्मीद करते हैं कर्नाटक और बाकी राज्यों की तरह यहां भी आपका कारवां-ए-शिकस्त जारी रहेगा।

बीजेपी ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं पर भी जमकर प्रहार किया और कहा - आपकी पार्टी के नेताओं को मति भ्रम हो गया है इसलिए राज्य में विकास खोज रहे हैं। छत्तीसगढ़ का विकास आपको चुनौती देता है कि आप बताएं क्या अमेठी छत्तीसगढ़ से ज्यादा विकसित है?

बीजेपी ने चुनौती देते हुए राहुल गांधी से सवाल पूछा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव आने और विकास देखने के लिए कहा, लेकिन आपने कोई जवाब नहीं दिया।

एक और सवाल में पूछा कि यदि आप आने की हिम्मत नहीं कर सकते तो लें चले अमेठी और रायबरेली। हम भी देखना चाहते हैं आपने अपने संसदीय क्षेत्र में विकास की कैसी परिकल्पना की है और लोगों के जीवनस्तर में क्या सुधार आया है।

भाजपा नैतिकता और संस्कारों के खोखले दावे करने वाली कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कि इस तरह की भाषा बता रही है कि कर्नाटक में हार की उन्हें कितनी बौखलाहट है। सब्र कीजिए आपकी इस अभद्र भाषा का जबाव छत्तीसगढ़ की जनता जरूर देगी।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी राहुल गांधी पर तंज कसा है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा - विकास का पहाड़ा और सुशासन का 'क ख ग' सीखने छत्तीसगढ़ आए राहुल गांधी जी आपका स्वागत है।

Published on: