CG Election 2025: रायपुर में चुनाव प्रचार थमने के एक दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को रायपुर नगर निगम के मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने के लिए रोड शो किया।
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ के रायपुर में चुनाव प्रचार थमने के एक दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को रायपुर नगर निगम के मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने के लिए रोड शो किया। रोड शो में मुख्यमंत्री साय ने कहा, नगर निगम में भी जनता भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं।
भाजपा अटल विश्वास पत्र के हर वादे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार बनते ही मात्र 13 महीनों में विकास की गंगा बहाई गई है, जिससे जनता का भाजपा पर विश्वास और मजबूत हुआ है।
CG Election 2025: मुख्यमंत्री साय ने जनता से अपील करते हुए कहा, 11 फरवरी को कमल का बटन दबाकर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं और महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे सहित सहित सभी 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ रायपुर नगर निगम को दिलाएं।
उन्होंने कहा, जैसे विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाया गया, वैसे ही नगर निगम चुनाव में भी भाजपा को जिताकर कांग्रेस को मजा चखाना है। मुयमंत्री का रोड शो भनपुरी से शुरू हुआ, जो विभिन्न वार्डों से होते हुए तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर समाप्त हुआ, जहां एक सभा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में विकास की नई इबारत लिखी गई है, और अब नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत से शहरों के विकास की रफ़्तार और तेज होगी। रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। कमल के झंडों से सजी सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने भाजपा की प्रचंड जीत का संकेत दे दिया।
रायपुर पश्चिम विधायक और चुनाव सहसंचालक राजेश मूणत ने कहा इस चुनाव में विश्वास दोनों तरफ है। जनता साथ देगी हमें विश्वास है, हम काम करके दिखाएंगे जनता को विश्वास है। इस विश्वास के साथ जनता ने विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव और उपचुनाव में भाजपा कोको प्रचंड बहुमत से विजयी बनाया। जनता का यही विश्वास नगर निगम चुनाव में भी भाजपा के साथ रहेगा।