रायपुर

BJP नेताओं की ह्त्या का मामला: 400 से ज्यादा जगहों पर भाजपा का चक्काजाम, 78 विधानसभा क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन

BJP Leader Murder Case: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर रही है। भाजपा पार्टी के हर बड़े नेताओं को प्रमुख विधानसभाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। भाजपा नेताओं के ह्त्या के विरोध में 400 से ज्यादा जगहों पर प्रदर्शन किया जा रहा है।
2 min read
• •
Feb 17, 2023
 400 से ज्यादा जगहों पर भाजपा का चक्काजाम
400 से ज्यादा जगहों पर भाजपा का चक्काजाम

BJP Leader Murder Case: छत्तीसगढ़ के बस्तर में अभी कुछ दिनों पहले बस्तर में भाजपा नेताओं की हत्या(BJP Leader Murder Case) कर दी गई थी। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा(Ashok Juneja) ने एनआईए को पत्र लिखा है। डीजीपी ने एनआईए के महानिदेशक को पत्र लिखकर बस्तर में हुई तीन जनप्रतिनिधियों की हत्या की जांच की मांग की है।

इसके विरोध में कल यानि गुरूवार को जगदलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। अब आज शुक्रवार को पूरे छत्तीसगढ़ में 2 बजे से भाजपा कार्यकर्ता प्रदेशव्यापी चक्काजाम कर रहे है। ताकि सरकार को जगाया जा सके। लोगों की जान की रक्षा किया जा सके।

400 से ज्यादा जगहों पर हो रहा है प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन(BJP Leader Murder Case) कर रही है। भाजपा पार्टी के हर बड़े नेताओं को प्रमुख विधानसभाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। भाजपा नेताओं के ह्त्या के विरोध में 400 से ज्यादा जगहों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा नेता प्रदेश की 78 विधानसभा क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ दिनों में बस्तर में लगातार नक्सल हिंसा में भाजपा नेता मारे(BJP Leader Murder Case) गए। अब भाजपा इन घटनाओं का विरोध बड़े स्तर पर कर रही है।

ये नेता कर रहे नेतृत्व
बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं का यह चक्काजाम(Strike) शुक्रवार दोपहर 2ः00 से 4ः00 तक चलेगा। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, रायपुर सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री व प्रवक्ता राजेश मूणत रायपुर शहर में जाम का नेतृत्व करेंगे। धमतरी में विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, रंजना साहू, भाटापारा में शिवरतन शर्मा, भिलाई में सांसद विजय बघेल, सरगुजा में नंदकुमार साय, रामविचार नेताम, विष्णुदेव साय, सांसद गोमती साय, शिवशंकर पैकरा, कृष्णकुमार राय, गणेशराम भगत, रोहित साय, भरत साय, बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, धरमलाल कौशिक, भूपेन्द्र सवन्नी, अकलतरा में विधायक सौरभ सिंह, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, रायगढ़ में ओपी चैधरी, दुर्ग में सरोज पांडेय, सांसद विजय बघेल, भिलाई प्रेमप्रकाश पांडेय, कवर्धा में विजय शर्मा समेत छत्तीसगढ़ के 78 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के कार्यकर्ता चक्काजाम कर रहे हैं।

Published on:
17 Feb 2023 02:33 pm