रायपुर

BJP Membership Campaign: भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यशाला आज, छत्तीसगढ़ में CM साय को मिलेगी पहली मेंबरशिप!

BJP Membership in Chhattisgarh: भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर आज एक बड़ी कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के दिग्गज नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे।

2 min read
Aug 20, 2024

BJP Membership Campaign: भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत एक कार्यशाला मंगलवार 20 अगस्त यानी आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में होगी। कार्यशाला में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के साथ ही भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय उपस्थित रहेंगे। सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने यह जानकारी दी।

भाजपा सदस्यता अभियान प्रभारी सिंहदेव ने बताया कि 2014 व 2019 में प्रदेश भाजपा की कुल सदस्य संख्या 31.45 लाख थी। 20 अगस्त की बैठक में सदस्यता का लक्ष्य तय किया जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व ने देशभर में इस बार 10 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य रखा है। सिंहदेव ने बताया कि (BJP Membership Campaign) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के निर्देशानुसार सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में दर्शित श्रेणी के पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को हिस्सा लेना है।

प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाने की तैयारी

बैठक का सबसे अहम मुद्दा होगा नए सदस्यों को लेकर लक्ष्य तय करना। पिछली बार जितने सदस्य बनाए गए थे, उससे ज्यादा का लक्ष्य रखा जाएगा। भाजपा के अभी करीब 37 लाख सदस्य हैं। अब हर बूथ के लिए नए और पुराने सदस्य मिलाकर दो सौ का लक्ष्य रखा जाएगा। प्रदेश में करीब 25 (BJP Membership Campaign) हजार बूथ है। ऐसे में सदस्यों की संख्या 50 लाख के आसपास हो जाएगी। राजधानी रायपुर के साथ बड़े जिलों बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, रायगढ़, कोरबा का लक्ष्य ज्यादा बड़ा होगा। इसी के साथ संभावना है कि मंत्रियों के जिलों को भी ज्यादा लक्ष्य दिया जाएगा।

BJP Membership Campaign: नए सिरे से बनेंगे सदस्य

प्रदेश सदस्यता अभियान समिति के संयोजक अनुराग सिंहदेव ने बताया कि, राष्ट्रीय संगठन ने तय किया है कि, इस बार नए सिरे से सदस्य बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 1 सितंबर को पहला सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पहला सदस्य बनाएंगे।

Published on:
20 Aug 2024 10:54 am
Also Read
View All

अगली खबर