Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 18 अधिकारियों का तबादला कर नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। गृह (पुलिस) विभाग ने शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को यह आदेश जारी किया। इसके तहत रायपुर, दुर्ग, बस्तर, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर, राजनांदगांव, कोरिया और बीजापुर समेत कई क्षेत्रों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। आदेश में अधिकारियों को आगामी निर्देश तक नई पदस्थापना पर काम करने और कार्यभार हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।