
Raipur Transfer Breaking: नगर निगम में 11 अधिकारियों का ट्रांसफर(photo-patrika)
Raipur Transfer Breaking: छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर पालिक निगम में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने आदेश जारी कर निगम मुख्यालय और अलग-अलग जोनों में पदस्थ 11 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। इनमें कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंता स्तर के अधिकारी शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है और यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
आदेश के मुताबिक मुख्यालय में पदस्थ कार्यपालन अभियंता पदमाकर श्रीवास को जोन क्रमांक 5 में पदस्थ किया गया है। वहीं जोन क्रमांक 5 में कार्यरत कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह को जोन क्रमांक 6 की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार सिन्हा को जोन क्रमांक 6 से स्थानांतरित कर जोन क्रमांक 10 भेजा गया है। वहीं जोन क्रमांक 10 में पदस्थ कार्यपालन अभियंता गजाराम कंवर को मुख्यालय की उद्यान शाखा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जोन क्रमांक 7 में पदस्थ सहायक अभियंता शत्रुघन देशलहरे को जोन क्रमांक 8 में पदस्थ किया गया है। वहीं जोन क्रमांक 4 में कार्यरत सहायक अभियंता दीपक देवांगन को प्रभारी कार्यपालन अभियंता बनाया गया है। दीपक देवांगन को मुख्यालय में योजना शाखा, 15वें वित्त आयोग और लोक कर्म विभाग से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा मुख्यालय में पदस्थ सहायक अभियंता संदीप तिवारी को जोन क्रमांक 4 भेजा गया है। सहायक अभियंता संस्कार शर्मा को मुख्यालय से महापौर कार्यालय, 15वें वित्त आयोग और उद्यान शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासनिक फेरबदल के तहत उप अभियंता स्तर पर भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। जोन क्रमांक 10 में पदस्थ उप अभियंता वसीम खान को प्रभारी सहायक अभियंता के रूप में स्वच्छ भारत मिशन की जिम्मेदारी दी गई है।
मुख्यालय में पदस्थ उप अभियंता अर्जिता दीवान को प्रभारी सहायक अभियंता के रूप में जोन क्रमांक 7 में पदस्थ किया गया है। वहीं जोन क्रमांक 8 में पदस्थ उप अभियंता योगेन्द्र साहु को मुख्यालय भेजा गया है। उन्हें योजना शाखा, 15वें वित्त आयोग और लोक कर्म विभाग से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।
नगर निगम प्रशासन के अनुसार यह पूरी पदस्थापना प्रशासनिक व्यवस्था के तहत की गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
इस फेरबदल के बाद निगम के विभिन्न जोनों के साथ मुख्यालय की उद्यान शाखा, योजना शाखा, लोक कर्म विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, महापौर कार्यालय और 15वें वित्त आयोग से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।
Updated on:
05 Oct 2026 06:42 pm
Published on:
05 Oct 2026 06:42 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
