रायपुर

BJP Membership Campaign: CG में भाजपा के 10 लाख से अधिक सदस्य बने, अब प्रदेश प्रभारी ने कही ये बड़ी बात

BJP Membership Campaign: प्रदेश में भाजपा की सदस्यता 10 लाख से अधिक हो चुकी है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने कहा, सभी कार्यकर्ता गली-गली घर-घर पहुंचकर..
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2024, 12:40 PM IST
CG BJP

BJP Membership Campaign: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने शनिवार को राजधानी पहुंचकर भाजपा के सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने उरला मतदान केंद्र में श्रमिकों को भाजपा की सदस्यता ( BJP Membership Campaign ) दिलाई। बता दें कि अब तक प्रदेश में भाजपा की सदस्यता 10 लाख से अधिक हो चुकी है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने कहा, सभी कार्यकर्ता गली-गली घर-घर पहुंचकर भाजपा का सदस्य बनाकर पार्टी को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने में जुटे हैं।

BJP Membership Campaign: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अर्जित उपलब्धियों ने भारत को एक नई पहचान दी है। सदस्यता अभियान भाजपा और देश को मजबूत बनाने का अनमोल अवसर है। सदस्यता हमारी पार्टी का मूल आधार है।

BJP Membership Campaign: सदस्यता अभियान लॉप: विकास

कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा के सदस्यता अभियान को लॉप बताया है। उनका आरोप है कि सिविल लाइन में भाजपा के सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं की संया बहुत कम थी। उन्होंने कहा, भाजपा के इस अभियान का उद्देश्य व्यापारिक समुदाय और उद्योगपतियों को पार्टी से जोड़ना था, लेकिन कार्यक्रम में अपेक्षाकृत कम लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई।

उन्होंने कहा, जनता की उदासीनता और खाली पड़ी कुर्सियों ने यह साफ कर दिया कि भाजपा का यह अभियान आम जनता से कटा हुआ और प्रभावहीन साबित हो रहा है।

आज दिनभर लेंगे बैठक

भाजपा प्रदेश प्रभारी 15 सितंबर को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में विभिन्न चरणों में बैठकें लेकर भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। इस क्रम में सबसे पहले सुबह 9 बजे रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की समीक्षात्मक बैठक होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से प्रदेश महामंत्रियों, संभाग प्रभारियों और प्रदेश सदस्यता टोली के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 11 बजे से सभी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व सह संयोजकों के साथ बैठक करके सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे।

Updated on:
15 Sep 2024, 12:40 PM IST
Published on: