22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / BJP Membership Campaign: 1 सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान, 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य…जानें कैसे पूरा होगा टारगेट?

BJP Membership Campaign: 1 सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान, 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य…जानें कैसे पूरा होगा टारगेट?

BJP Membership Campaign: प्रदेश भर में बीजेपी अपने सदस्यता अभियान की तैयारियों से जनता को कनेक्ट करने जा रही है और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अपने रुतबे को कायम रखने कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 28 Aug 2024, 11:23 AM IST

BJP Membership Campaign

BJP Membership Campaign: एक सितंबर से शुरू होने वाले देशव्यापी नए सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व से लेकर संगठन स्तर से लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। प्रदेश भाजपा संगठन ने भी जिला, मंडल और बूथ स्तर पर बैठकें कर रहा है। जिलों और मंडलों में कार्यशालाएं भी आयोजित की जा रही है।

अभियान को लेकर 31 अगस्त तक सभी बैठकें और तैयारियां पूरी करने को कहा है, ताकि एक सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू करने में कोई दिक्कत न आए। भाजपा संगठन ने हर बूथ पर 100 विशिष्ट लोगों को नए सदस्य बनाना अनिवार्य किया है। वहीं हर एक कार्यकर्ता को कम से कम 50 सदस्य बनाना अनिवार्य किया है। मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों को सदस्य बनाने का टारगेट प्रदेश भाजपा संगठन ने दिया है।

अभियान पर वॉर रूम से रखी जाएगी नजर

अभियान पर नजर प्रदेश भाजपा कार्यालय में बनाए गए वॉर रूम से रखी जाएगी। इस दौरान अभियान को लेकर किसी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही सदस्यता के लिए नमो ऐप, मेल, व्हाट्सऐप में किसी कार्यकर्ता या फिर सदस्य बनाने वाले को तकनीकी दिक्कतें आने पर दूर किया जाएगा। नए सदस्य के लिए भाजपा ने टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। इस पर मिस कॉल करके के भी सदस्यता ली जा सकती है।

यह भी पढ़े: CG Congress protest: मैं मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं...हिम्मत है तो कांग्रेस-भाजपा नेताओं का नार्को टेस्ट कराएं, CBI जांच भी हो

BJP Membership Campaign: प्रदेश में 50 लाख तक सदस्य बनाने का लक्ष्य

प्रदेश भाजपा संगठन ने 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। वर्ष 2019 में भाजपा के करीब 31.45 लाख सदस्य थे। इस बार हर करीब 30 प्रतिशत बढ़ाना है। साथ ही भाजपा ने नए सदस्य अभियान के दौरान उन जगहों पर ज्यादा फोकस करने का निर्णय लिया है, जहां भाजपा संगठन कमजोर हैं।

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

1. छत्तीसगढ़ में CM साय को मिलेगी पहली मेंबरशिप!

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर आज एक बड़ी कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के दिग्गज नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे। यहां पढ़े पूरी खबर…

2. शाह के बयान पर बैज का पलटवार, बोले – सत्ता में आते ही फर्जी मुठभेड़ शुरू कर दी…

गृहमंत्री शाह ने छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे के अधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को खत्म करने के लिए बनाई गई योजना को मीडिया के समक्ष रखा। यहां पढ़े पूरी खबर…