20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
CG Politics: शाह के बयान पर बैज का पलटवार, बोले – सत्ता में आते ही फर्जी मुठभेड़ शुरू कर दी…देखें VIDEO
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Videos / CG Politics: शाह के बयान पर बैज का पलटवार, बोले – सत्ता में आते ही फर्जी मुठभेड़ शुरू कर दी…देखें VIDEO

CG Politics: शाह के बयान पर बैज का पलटवार, बोले – सत्ता में आते ही फर्जी मुठभेड़ शुरू कर दी…देखें VIDEO

Deepak Baij targeted Amit Shah : गृहमंत्री शाह ने छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे के अधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को खत्म करने के लिए बनाई गई योजना को मीडिया के समक्ष रखा। वहीं अब गृहमंत्री शाह के दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बयान सामने आया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 25 Aug 2024, 10:06 AM IST

CG Politics: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश को मार्च 2026 तक पूर्णत: नक्सल समस्या से मुक्त करने की बात कही है। इस बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पलटवार किया है।

उन्होंने कहा, वे पिछले 10 सालों से नक्सलवाद को खत्म करने की बात बोल रहे हैं। उनके पास ना तो कोई नीति है और ना ही कोई योजना है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद उन्होंने फर्जी मुठभेड़ें शुरू कर दीं और आज बस्तर दहशत के माहौल में जी रहा है।

यह भी पढ़े: Amit Shah CG Visit: नक्सली यदि पाताल में छुपे रहेंगे, तो उसे ढूंढ़कर मारेंगे….शाह ने दी 2026 की डेडलाइन, बनाया ये बड़ा प्लान

गृहमंत्री के क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे अपराधी, पहले इनको पकड़ें

केंद्रीय गृह मंत्री के पाताल से नक्सली खोज निकालेंगे वाले बयान पर बैज ने पलटवार करते हुए कहा, गृह मंत्री के क्षेत्र में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। पहले वहां (CG Politics) जाकर अपराधियों को पकड़ें, फिर पाताल से नक्सलियों को खोजने की बात करें। बस्तर के जंगल में इन्हें नक्सली तो दूर मक्खी भी नहीं मिलने वाला है।