रायपुर

कांग्रेस के एक-एक वोट अपने पक्ष में करने भाजपा ने बनाई रणनीति… अब तक 15 हजार लोग BJP में हुए शामिल

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा ने आक्रामक रूप से सियासी गतिविधियां तेज कर दी है।

2 min read
Mar 19, 2024

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा ने आक्रामक रूप से सियासी गतिविधियां तेज कर दी है। विधानसभा चुनाव के एक माह बाद से भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी थी। (cg bjp party) चुनाव की तैयारी की शुरुआत से ही कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न समाजों के प्रमुख लोगों को भाजपा में प्रवेश कराना शुरू, जो लगातार जारी है। (bjp party) भाजपा संगठन के नेताओं के अनुसार अब तक करीब 15 हजार लोग भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

क्षेत्र में वजूद बनाए रखने सत्ता के साथ आ रहे

Lok sabha Election 2024 : कांग्रेस छोड़ जो नेता भाजपा में आ रहे हैं, वे अपने क्षेत्र में अपना वजूद बनाए रखने के लिए भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। (chhattisgarh bjp) क्योंकि पूर्व विधायक का तमगा या अपने अन्य धंधे को सुचारू रूप से संचालित करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसलिए सत्ता के साथ जुड़कर रहना चाहते हैं, ताकि आने वाले समय में वो निकाय और पंचायत चुनाव में अपना दबदबा कायम रख सकें।

ये बड़े नेता हो चुके हैं भाजपा में शामिल

Lok sabha Chunav 2024 : पूर्व विधायक चिंतामणि महाराज सरगुजा, मंतूराम पवार अंतागढ़, केशव चंद्रा जैजेपुर, प्रमोद शर्मा बलौदाबाजार, विधान मिश्रा कांग्रेस नेता, पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू, डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर, अरुण सिंह चौहान सहित अन्य लोग शामिल हैं।

कमजोर लोकसभा क्षेत्र में ज्यादा फोकस

Chhattisgarh BJP Party : सूत्र बताते हैं कि भाजपा प्रवेश के लिए प्रदेश संगठन सबसे ज्यादा कमजोर सीटों पर ज्यादा फोकस किया है, ताकि भाजपा प्रत्याशी के चुनाव में जीत का अंतर ज्यादा से ज्यादा हो। क्योंकि भाजपा ने प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। भाजपा संगठन ने जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव सीट में भाजपा प्रवेश का कार्यक्रम ज्यादा चला रही है।

BJP Party : बताया जाता है कि भाजपा का मानना है कि यदि कांग्रेस का एक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होता है, तो लोकसभा चुनाव में कम से कम चार वोट तो भाजपा को जरूर मिलेंगे। क्योंकि एक घर में चार वोटर होते हैं, ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में आने के बाद अपने घर के वोट तो जरूर भाजपा को दिलाएंगे। अपने कांग्रेसी साथियों के वोट दिलाते हैं, तो वो अलग। भाजपा इसी उद्देश्य से लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को भाजपा प्रवेश कराने पर काम कर रही है।

Also Read
View All