1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मातम में बदली प्री होली सेलिब्रेशन पार्टी, पुल में नहा रहे युवक की करंट लगने से मौत…. सदमें में परिवार

Death In Pre-Holi Celebration : होली से पहले प्री होली सेलिब्रेशन पार्टी के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक खैरागढ़ से अपने दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल होने आया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 19 Mar 2024, 10:25 AM IST

pre_holi_celebration.jpg

Death In Pre-Holi Celebration : होली से पहले प्री होली सेलिब्रेशन पार्टी के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक खैरागढ़ से अपने दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल होने आया था। पार्टी एक निजी फार्म हाउस में आयोजित की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

यह भी पढ़ें : महिला थाने में फैमिली ड्रामा, काउंसलिंग के दौरान पति की पिटाई... थानेदार ने दर्ज कराई FIR

पुरानी बस्ती पुलिस के मुताबिक भाठागांव रोड में पेटल्स फार्म्स है। इसमें रविवार को प्री होली सेलिब्रेशन पार्टी का आयोजन किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए खैरागढ़ निवासी यश सालेचा (25) भी अपने रिश्तेदारों के साथ आया था। दोपहर में सभी लोग फार्म हाउस के स्वीमिंग पूल में बॉल गेम खेल रहे थे। इस दौरान यश स्वीमिंग पूल साफ करने वाली लंबी वाइपर को हटाकर दूसरी साइड कर रहा था।

इस दौरान वाइपर का लोहे वाला हिस्सा वहां से गुजरी बिजली की हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। इससे यश को करंट का जोरदार झटका लगा। वह बेसुध होकर वहीं गिर पड़ा। घटना से पार्टी में अफरातफरी मच गई। सभी युवक-युवतियां स्वीमिंग पूल से तत्काल बाहर निकले और सुरक्षित जगह पर पहुंचे। यश को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से उन्हें आंबेडकर अस्पताल रेफर किया गया। जांच के दौरान डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन के पार्किंग और कैटरिंग ठेकेदार के ठिकानों पर दबिश,15 सदस्यों की टीम ने की कार्रवाई... दस्तावेजों में हुआ बड़ा खुलासा

एमबीए का छात्र था मृतक

मृतक यश खैरागढ़ का रहने वाला था और रायपुर में एमबीए का छात्र था। पार्टी का आयोजन उसके दोस्तों ने किया था। इसमें उनके करीबी मित्रों के अलावा रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। इसमें शामिल होने वाल खैरागढ़ से अपनी कार में सुबह 8 बजे से निकला था। उनके साथ उनकी बहनें भी थीं। मृतक के पिता कारोबारी हैं। घटना से परिवार के अलावा सभी दोस्त सदमे में है।

हाइटेंशन तार के पास स्वीमिंग पूल

घटना से हाईटेंशन लाइन के पास स्वीमिंग पूल बनाने और वहां प्री होली सेलिब्रेशन पार्टी का आयोजन करने को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक फार्म हाउस वाले से सवाल-जवाब भी नहीं किया है।