
Raipur Crime News : पति-पत्नी का विवाद महिला थाने पहुंचा। पुलिसवालों ने दोनों के बीच सुलह कराने के लिए काउंसिंलिंग शुरू की। बातचीत के दौरान पत्नी अचानक उग्र हो गई। इसके बाद अपने पति से मारपीट शुरू कर दी। महिला की मां और भाई ने भी उसकी पिटाई कर दी। बचाव करने वाली महिला पुलिसकर्मियों से भी बदसलूकी की। इसके बाद महिला थाना प्रभारी ने आरोपी महिला और रिश्तेदारों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया। उनके पति ने भी अलग से पत्नी, सास-साले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक सैय्यद आसिफ अली और उनकी पत्नी यास्मिन बानो के बीच विवाद चल रहा है। इसकी शिकायत महिला थाने तक पहुंची। दोनों के बीच विवाद सुलझाने और घर टूटने से बचाने के लिए पुलिस ने दोनों की काउंसिंलिंग शुरू की। रविवार को दोनों पक्ष को महिला थाने में बुलाया गया था। इस दौरान आसिफ और यास्मिन के बीच सुलह होने के बजाय विवाद बढ़ गया। यास्मिन उग्र हो गई और आसिफ से मारपीट करने लगी। इस दौरान उनकी मां नसीम बेगम और भाई वसीम खान भी पहुंच गए। इसके बाद तीनों ने मिलकर आसिफ की पिटाई कर दी।
नहीं हो सकी काउंसिलिंग
मारपीट के दौरान महिला थाना प्रभारी वेदवति दरियो और महिला एसआई वर्मा ने आसिफ का बचाव किया, तो यास्मिन और उनके रिश्तेदारों ने उनसे भी बदसलूकी की। काउंसिंलिंग होने नहीं दिया और जमकर बवाल किया।
मामले की शिकायत मिली थी। इसके बाद महिला सहित तीन के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
-सुधांशु बघेल, टीआई, कोतवाली, रायपुर
Published on:
19 Mar 2024, 8:33 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.