Crime Case: पति की मौत के बाद अपने दो बच्चों के साथ रह रही महिला पर किराएदार की ही बुरी नजर थी। किराएदार बच्चों की हत्या करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करने लगा। वह आधी रात को महिला को फोन करके ढाई लाख रुपए वीआईपी रोड में छोड़ने की मांग करता था।
Raipur Crime: पति की मौत के बाद अपने दो बच्चों के साथ रह रही महिला पर किराएदार की ही बुरी नजर थी। (Crime in CG) किराएदार बच्चों की हत्या करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करने लगा। वह आधी रात को महिला को फोन करके ढाई लाख रुपए वीआईपी रोड में छोड़ने की मांग करता था। (Crime against Women) मामले की जानकारी महिला ने रिश्तेदारों को दी। (Women Rights) इसके बाद थाने में शिकायत की। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी को ढूंढ निकाला। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक फाफाडीह में रहने वाली सीमा के पति का जनवरी 2024 में देहांत हो गया। इसके बाद से वह अपने दो बच्चों के साथ रह रही है। मकान के एक हिस्से में उनका किराएदार तरुण चौहान भी अपनी पत्नी के साथ रहता था। सीमा के पति की मौत की जानकारी उनके किराएदार को भी थी। इसका फायदा उठाते हुए उसने 2 मार्च की रात करीब 11.30 बजे सीमा को कॉल किया। उसने उसे डराते-धमकाते हुए कि अपने दोनों बच्चों की सलामती चाहते हो, तो ढाई लाख दे दो।
रकम लेकर आज रात ही वीआईपी रोड में आ जाना। नहीं आने पर तुम्हारे दोनों बच्चों को मार डालूंगा। अचानक रात में अज्ञात नंबर से फोन आने पर महिला घबरा गई। उसने अपने जेठ व अन्य रिश्तेदारों को फोन की जानकारी दी। कुछ देर बाद आरोपी ने देर रात को फिर कॉल किया। तीन-चार बार कॉल करने के बाद आरोपी ने अपना नंबर बंद कर दिया। धमकी भरे कॉल से महिला परेशान हो गई। महिला अपने रिश्तेदारों के साथ गंज थाने पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
महिला को आए मोबाइल नंबर की जांच की गई, तो नंबर सारंगगढ़ का निकला। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच की। इसमें धमकी भरे कॉल करने वाला पीड़ित महिला का किराएदार तरुण चौहान ही निकला। तरुण ने अपनी बुआ के नाम से खरीदे गए सिम नंबर का इस्तेमाल किया था। इस नंबर से ही वह पीड़ित महिला को धमकी दे रहा था। पुलिस ने तरुण के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी पेशे से मैकेनिक है।