रायपुर

CM के दौरे से पहले हुआ ब्लास्ट, चपेट में आए जवान की हालत गंभीर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज एक दिवसीय बस्तर दौरे पर थे। उनके कांकेर पहुँचने के पहले नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया, जिससे BSF जवान घायल हो गया।

less than 1 minute read
Oct 07, 2022
photo_6197418962820641175_y.jpg

कांकेर। जिले में कुछ ही देर में मुख्यमंत्री का दौरा होने वाला था लेकिन उससे पहले ही माओवादियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। जिसके कारण BSF का एक जवान घायल हो गया जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दे की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फिलहाल एक दिवसीय बस्तर दौरे में हैं और मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल कुछ ही देर में कांकेर के लिए निकलेंगे। कांकेर में भी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। फिलहाल जिले के अंदरूनी इलाकों में पुलिस ने सर्चिंग बढ़ा दी है।

जवान को भर्ती करने ले जा रहे थे
दरअसल कोयलीबेड़ा इलाके में स्थित BSF 30 BN कैंप का एक जवान कुछ दिनों से काफी बीमार चल रहा था। जिसे जिला अस्पताल ले जाने के लिए जवान उसे ले कर निकले थे। लेकिन इसी बीच जब बाकी जवान सर्चिंग करते-करते चल रहे थे तो, जवान धर्मेंद्र कुमार का पैर प्रेशर IED में जा लगा, जिससे इलाके में जोरदार धमाका हुआ और बता दे की धमाका इतना जोरदार था की जवान अपनी जगह से उछाल कर कई दूर जा गिरा। जिसके बाद बाकी जवानो ने धमेंद्र को उठा कर जिला अस्पताल भर्ती कराया साथ में बीमार जवान को भी भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल जवान की हालत थोड़ी गंभीर है।

Published on:
07 Oct 2022 06:29 pm