
रायपुर . आज से सीबीएसई और सीजी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई है। पहला पेपर देने के बाद स्टूडेंट्स को दूसरे पेपर की टेंशन रहती है। एेसे में कम समय में कैसे अगले पेपर की तैयारी करें ताकि बोर्ड एग्जाम में अच्छे नंबर आए। इन बातों को लेकर जेहन में कई सारी बातें घूमती रहती है। आपको बता दें कि ज्यादातर बच्चे एग्जाम देकर जब घर आते है, तो अपना एडमिट कार्ड, पेन, पेंसिल यहां-वहां फेंक देते हैं। एेसा करना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है। कैसे, जानिए इन १० बातों में..
10. ज्यादातर बच्चे जब एग्जाम देकर जब घर आते है, तो अपना एडमिट कार्ड, पेन, पेंसिल यहां-वहां फेंक देते हैं। इस वजह से होता ये है कि जब दूसरे दिन एग्जाम देने जाते है तो उस टाइम आपका एडमिट कार्ड नहीं मिलता। जिसकी वजह से समय बर्बाद और टेंशन में आ जाते हैं। इसलिए घर आने के बाद अपना पहला काम एडमिट कार्ड, सहित एग्जामिनेशन पेपर, पेन, पेंसिल के अलावा पेपर हॉल में उपयोग होने वाली सारी चीजों को संभल कर रख ले, ताकि दूसरे दिन जब पेपर देने जाए, तो इन बातों का बोझ दिगाम में नहीं रहेगा।