Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के चार राज्यों-ओडिशा, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के लिए माइनिंग कॉरिडोर विकसित करने का ऐलान किया है..
Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना 9वां बजट पेश कर दिया है। बजट में रोजगार, स्वास्थ्य, निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया है, वहीं, वैश्विक अनिश्चितता और घरेलू मांग को संतुलित करने की दिशा में भी कई बड़े ऐलान किए गए हैं। केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के चार राज्यों-ओडिशा, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के लिए माइनिंग कॉरिडोर विकसित करने का ऐलान किया है। सरकार का दावा है कि इससे खनिज आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसमें छत्तीसगढ़ को शामिल किए जाने की बात हो रही थी, लेकिन बजट में ऐलान नहीं हुआ।
वित्त मंत्री ने गर्ल्स एजुकेशन को सपोर्ट करने के लिए हर जिले में एक लड़कियों का हॉस्टल बनाने की बात कही। वित्त मंत्री ने कहा किउच्च शिक्षा में, STEM संस्थानों में, पढ़ाई के लंबे घंटे और लैब का काम लड़कियों स्टूडेंट्स के लिए कुछ चुनौतियां खड़ी करते हैं। ऐसे में हमारी योजना के जरिए, हर जिले में एक लड़कियों का हॉस्टल बनाया जाएगा ताकि इमर्सिव अनुभवों के जरिए एस्ट्रोफिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी को बढ़ावा दिया जा सके।
- माइनिंग कॉरिडोर को लेकर बड़ा फोकस, खनिज परिवहन और लॉजिस्टिक्स मजबूत होंगे।
- रायपुर–विशाखापट्टनम इकॉनॉमिक कॉरिडोर से आयरन ओर को बंदरगाह तक तेज पहुंच।
- 7 खनन-समृद्ध जिलों (जैसे दंतेवाड़ा, कांकेर, राजनांदगांव आदि) को सीधा लाभ।
- इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी पर निवेश से उद्योगों को बढ़ावा।
- MSME सपोर्ट से छोटे उद्योगों और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
- 5 पूर्वोत्तर राज्यों में पर्यटन स्थलों का निर्माण
- नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी बनेगी
- 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में
- हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल
- किसान की आय बढ़ाने का प्लान
- खेलो इंडिया मिशन
- 15 पुरातात्विक साइट्स को वाइब्रेंट डेस्टिनेशन बनाएंगे
- डिजिटल नॉलेज ग्रिड पर टूरिस्ट साइट्स की जानकारी
- ट्रेकिंग, हाइकिंग पर योजना
- पशुपालन-वैट कॉलेज के लिए सब्सिडी सपोर्ट स्कीम
- टीसीएस ओवरसीज टूर पैकेज को 2 पर्सेंट करेंगे
- कैंसर, शुगर से जुड़ी दवाइयां
- 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी
- सोलर एनर्जी से जुड़ी चीजें सस्ती होंगी
- चमड़ा और कपड़ा निर्यात करना सस्ता होगा
- जूते, बैट्री माइक्रोवेव ओवन सस्ता होगा
- रक्षा क्षेत्र में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट