
Raipur News: राजधानी रायपुर के सिविल लाइन इलाके में जमीन विवाद में फायरिंग के बाद अब बुलडोजर चलाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरदयाल सिंह के बेटे को हिरासत में लिया है,वहीं बिना किसी कार्रवाई के तुरंत छोड़ दिया। बता दें कि विवादित जमीन को लेकर कोर्ट ने स्टे लगाया है। बावजूद जमीन पर बुलडोजर चलाया गया। इससे पहले भी हरदयाल ने जमीन को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस के मुताबिक मोहम्मद तबरेज मेमन ने अपनी पत्नी के नाम पर पंडरीतराई पटवारी हल्का नंबर 109 में स्थित 2242 वर्गफुट जमीन को वर्ष 2011 में वीरेंद्र सिंह से खरीदा था। इसकी रजिस्ट्री भी कराई थी। इस जमीन का सीमांकन होना था। यह जमीन हरदयाल सिंह के घर के बगल में है। हरदयाल वीरेंद्र का रिश्तेदार है। जमीन के सीमांकन होने जानकारी मिलते ही हरदयाल ने प्लाट के गेट में लगा ताला तोड़ दिया। उस पर अपना ताला लगा दिया।
विवादित जमीन को लेकर मामला उस वक्त और बढ़ गया जब हरदयाल सिंह ने फायरिंग कर दी। दरसअल तबरेज और अन्य लोग कुछ मजदूरों को लेकर सीमांकन के लिए सफाई कराने पहुंचे। प्लाट के गेट में दूसरा ताला लगा देखकर उन्होंन ताला तोड़कर सफाई करानी शुरू की। इसकी जानकारी हरदयाल को हुई तो उसने गाली-गलौज करते हुए अपनी रायफल निकाल दी। इसके बाद हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुन लोग हैरान रह गए। वहीं सभी को जान से मारने की धमकी देकर तबरेज और अन्य लोगों भाग खड़े हुए। वहीं मामला कोर्ट में जाने के बाद जमीन पर स्टे लग गया।