रायपुर

जेवर बनाने को दिया सोना, कारोबारी की हुई नियत खराब, लाखों की कीमत लेकर हुआ फरार

Raipur Crime News : जेवर बनाने की आड़ में लाखों रुपए का सोना लेकर दो कारीगर सराफा बाजार से फरार हो गए हैं।

less than 1 minute read
Jul 06, 2023
जेवर बनाने को दिया सोना, कारोबारी की हुई नियत खराब, लाखों की कीमत लेकर हुआ फरार

Raipur Crime News : जेवर बनाने की आड़ में लाखों रुपए का सोना लेकर दो कारीगर सराफा बाजार से फरार हो गए हैं। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सराफा कारोबारी रविंद्रनाथ दोलाई दुकान के लिए सोने-चांदी के जेवर बनाने का काम कारीगर गणेश अधिकारी से करवाते थे। गणेश करीब एक माह से उनके लिए काम कर रहा था। (cg crime news) 14 अप्रैल को सने 55 ग्राम सोना गहना बनाने के लिए गणेश का दिया था। गणेश ने जेवर बनाकर नहीं दिया और फरार हो गया। उसने मोबाइल भी बंद कर दिया।

Raipur Crime News : इसी तरह कारोबारी रविंद्रनाथ ने अपने दूसरे कारीगर कमल महानती को भी जेवर बनाने के लिए 98.920 ग्राम सोना दिया था। उसने भी जेवर बनाकर नहीं दिया और सोना लेकर फरार हो गया। (crime news) सोने के अलावा कमल ने 5 लाख 47 हजार रुपए भी लिया था। उसका मोबाइल भी बंद है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर, उनकी तलाश शुरू कर दी है। (raipur news) उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी कारीगर इसी तरह सोना लेकर फरार हो गए थे।

Published on:
06 Jul 2023 02:18 pm
Also Read
View All