CG Scam: हरदीप से बैंक अकाउंट नंबर भी लिया। फिर अगले दिन उसने कॉल किया और हरदीप को करेंसी टॉवर में मिलने के लिए बुलाया। इससे पहले उसने कारोबारी को कहा कि उन्हें करीब 20 हजार डॉलर चाहिए।
CG Scam: तेलीबांधा इलाके में एक ट्रेवल कारोबारी से लाखों की ठगी हो गई। ठग विदेश में होटल बुक कराने के नाम से उनसे संपर्क किया। इसके बाद उसका साथी रायपुर पहुंचा और झांसा देकर कारोबारी से करीब 20 हजार डॉलर ले भागा। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक हरदीप ङ्क्षसह होरा का टूर एंड ट्रेवल्र्स का कारोबार है। 1 मार्च को हर्षित अग्रवाल नाम के व्यक्ति ने उन्हें कॉल किया। उसने कहा कि उन्हें अमरीका और लंदन में होटल बुक कराना है। इस पर हरदीप ने वहां के कुछ होटलों की जानकारी वाट््सऐप में दी। इसके बाद उसने रकम ट्रांसफर करने के लिए हरदीप से बैंक अकाउंट नंबर भी लिया। फिर अगले दिन उसने कॉल किया और हरदीप को करेंसी टॉवर में मिलने के लिए बुलाया। इससे पहले उसने कारोबारी को कहा कि उन्हें करीब 20 हजार डॉलर चाहिए। इसके बदले वह इंडियन करेंसी दे देगा।
कारोबारी 20 हजार डॉलर लेकर उसके बताए हुए सातवें फ्लोर में पहुंचा। वहां एक ऑफिस में रक्षित अग्रवाल मिला, जिसने खुद को हर्षित का भाई बताया। उसने बताया कि दोनों भाइयों ने यह ऑफिस खरीदा है। इस दौरान कारोबारी से हर्षित ने वाट््सऐप में चैङ्क्षटग करते हुए कहा कि 20 हजार डॉलर रक्षित को दे दी। उतनी राशि का भारतीय करेंसी आपको दे देगा। इस पर कारोबारी ने उन्हें उतने डॉलर उसे दे दिए। डॉलर लेने के बाद रक्षित ने कहा कि भारतीय करेंसी बहुत ज्यादा होगी। इसके लिए नोट गिनने की मशीन लगेगी। वह नोट गिनने की मशीन लेने के बहाने ऑफिस से बाहर निकला। इसके बाद दोबारा नहीं आया। काफी देर बाद वह नहीं आया, तो कारोबारी ने हर्षित से डॉलर वापस मांगे। इस पर आरोपी ने उन्हें आरटीजीएस करने का आश्वासन दिया, लेकिन उसने नहीं किया। इसकी शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना में लिया है।
ऑफिस नहीं, उसे किराए पर लेने आया था: आरोपी ठग काफी शातिर है। उसने जहां पर कारोबारी को मिलने के लिए बुलाया था, वह दरअलस उसका नहीं था। आरोपी उस ऑफिस को किराए पर लेने के लिए देखने आया था। इस दौरान उसने वहां कारोबारी को बुलाया। उस ऑफिस को अपना ऑफिस बताया। इसके बाद 20 हजार डॉलर लेकर रफूचक्कर हो गया। ठगी गई विदेशी करेंसी का मूल्यांकन भारतीय करेंसी में करीब 19 लाख रुपए किया गया है। पुलिस करेंसी टॉवर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।