7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमिश्नर कार्यालय का अब नया पता, गृहमंत्री के बंगले में शिफ्ट हुआ ऑफिस, शुरू हुआ कामकाज

रायपुर। गृहमंत्री के नवा रायपुर शिफ्ट होने के बाद से बंगला खाली था। इस पर अब कमिश्नर ऑफिस शुरू हो गया है। इससे पहले संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर ऑफिस संचालित हो रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification
कमिश्नर कार्यालय का अब नया पता, गृहमंत्री के बंगले में शिफ्ट हुआ ऑफिस, शुरू हुआ कामकाज

रायपुर। रायपुर कमिश्नर कार्यालय का अब नया पता सी-3 सिविल लाइन होगा। गुरुवार को कमिश्नर कार्यालय यहां शिफ्ट हो गया। ऑफिस शिफ्ट होते ही पुलिस कमिश्नर डॉक्टर संजीव शुक्ला ने यहां से अपना कामकाज शुरू कर दिया है। पहले इस बंगले पर गृहमंत्री रहते थे। गृहमंत्री के नवा रायपुर शिफ्ट होने के बाद से बंगला खाली था। इस पर अब कमिश्नर ऑफिस शुरू हो गया है। इससे पहले संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर ऑफिस संचालित हो रहा था।

सीपी ऑफिस गृहमंत्री के पुराने बंगले में शिफ्ट होने के बाद संभागायुक्त का पुराना कार्यालय खाली हो गया है। इसे अब डीसीपी नार्थ का कार्यालय बनाने की चर्चा है। वर्तमान में डीसीपी नार्थ मयंक गुर्जर पुराने पीएचक्यू से कामकाज देख रहे हैं।

इसी तरह डीसीपी वेस्ट संदीप कुमार पटेल का कार्यालय आमानाका थाना परिसर और डीसीपी सेंट्रल उमेश कुमार गुप्ता का कार्यालय सिविल लाइन सी-4 से संचालित हो रहा है। डीसीपी क्राइम एंड साइबर का कार्यालय भी पुराने पीएचक्यू में शिफ्ट किया जा रहा है।