CG News: बैडमिंटन खेल रहे रायपुर के हार्डवेयर कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शार्ट मारते ही अचानक गिर जाते हैं फिर…
CG News: रायपुर में बैडमिंटन खेलने के दौरान एक कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें कारोबारी अचानक धड़ाम से गिर जाते हैं, जिसके बाद अचेत अवस्था में साथी अस्पताल लेकर पहुंचते हैं तो पता चलता है कि कोराबारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतक की पहचान ईदगाह भाठा निवासी अमृत बजाज के रूप में हुई है। उनका अंतिम संस्कार 16 फरवरी को मरवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया।
जानकारी के अनुसार हार्डवेयर कारोबारी अमृत बजाज सुगर का मरीज था। खुद को फिट रखने के लिए रोजाना सुबह अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेलता था, वहीं सोमवार को अपने डेली रूटीन के अनुसार बैडमिंटन खेल रहा था। इस दौरान दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। खेल के दौरान अचानक वे कोर्ट में गिर पड़े। साथियों ने तुरंत उन्हें संभाला, लेकिन वे बेहोश थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
परिवार ने बताया कि खेलकूद उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा था। वे नियमित रूप से बैडमिंटन और क्रिकेट खेलते थे। 16 फरवरी को भी वे सामान्य दिन की तरह कोर्ट पहुंचे थे। घटना की जानकारी दोस्तों ने फोन पर परिजनों को दी, जिसके बाद सभी को इस दुखद हादसे का पता चला। बता दें कि इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।