रायपुर

Cabinet Decision: राइस मिलर्स को दूसरी किस्त देने का लिया निर्णय, साय कैबिनेट की बैठक में लिए ये बड़े फैसले, देखें

Cabinet Decision: साय सरकार ने द साबरमती रिपोर्ट को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की द्वितीय किश्त प्रदाय किए जाने सहित अन्य फैसले लिए गए हैं…
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Dec 2024, 7:33 PM IST
राज्य कैबिनेट बैठक आज (Photo source- Patrika)
राज्य कैबिनेट बैठक आज (Photo source- Patrika)

Cabinet Decision: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें द साबरमती रिपोर्ट को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की द्वितीय किश्त प्रदाय किए जाने सहित अन्य फैसले लिए गए हैं…

Cabinet Decision: देखिए साय कैबिनेट के बड़े फैसले

मंत्रिपरिषद द्वारा चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर शासन की एक्शन टेकन रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री ने फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित किया गया है, जिसके परिपालन में फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ के प्रदर्शन पर प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति किये जाने का अनुमोदन किया गया।

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के विकेन्द्रीकृत उपार्जन योजना में धान एवं चावल परिवहन की दर के लिए ’’राज्य स्तरीय समिति’’ की अनुशंसा दर स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन किया गया।

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की द्वितीय किश्त प्रदाय किये जाने का निर्णय लिया गया।

Updated on:
30 Dec 2024, 7:33 PM IST
Published on: