रायपुर

Cabinet Minister Oath : 31 साल की उम्र में महिला विधायक ने ली मंत्री पद की शपथ, जानिए कौन है लक्ष्मी रजवाड़े…

Cabinet Minister Oath : लक्ष्मी रजवाड़े मंत्री मंडल में इकलौती महिला मंत्री है। सबसे कम उम्र में मंत्री बनी है। बता दें कि, लक्ष्मी रजवाड़े भटगांव से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ी जिसमें उन्होंने भारी बहुमत दर्ज कर जीत हासिल की थी।

less than 1 minute read
Dec 22, 2023

Cabinet Minister Oath : छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के चुने सभी घोषित नामों ने मंत्री पद की शपथ ले ही है। बृजमोहन अग्रवाल समेत 9 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। इसमें सबसे कम उम्र की महिला लक्ष्मी रजवाड़े उम्र 31 साल पहली बार मंत्री बनी। लक्ष्मी रजवाड़े भटगांव से विधायक है।


Lakshmi Rajwada : लक्ष्मी रजवाड़े मंत्री मंडल में इकलौती महिला मंत्री है। सबसे कम उम्र में मंत्री बनी है। बता दें कि, लक्ष्मी रजवाड़े भटगांव से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ी जिसमें उन्होंने भारी बहुमत दर्ज कर जीत हासिल की थी। सरगुजा संभाग और सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र से लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार विधायक निर्वाचित हुई हैं।

सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम वीरपुर की लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार जनपद सदस्य के पद पर निर्वाचित हुई थी। पिछले पंचायत चुनाव में उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी जीता था। वर्तमान में जिला पंचायत सूरजपुर के सदस्य के अलावा वे भाजपा महिला मोर्चा सूरजपुर की जिला अध्यक्ष भी है।

Updated on:
22 Dec 2023 02:37 pm
Published on:
22 Dec 2023 12:36 pm
Also Read
View All