रायपुर

Raipur News: कैंसर विभाग की बिल्डिंग बनेगी अब सात मंजिला, आंबेडकर अस्पताल:39.36 करोड़ मंजूर

Raipur News: कैंसर विभाग की ओपीडी में रोजाना 250 से 300 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। करीब 100 मरीज वार्ड में भर्ती रहते हैं। मरीजों की सिंकाई के लिए दो एडवांस लिनियर एक्सीलरेटर मशीन भी काफी पहले से है।

less than 1 minute read
Aug 22, 2025
आंबेडकर अस्पताल (Photo Patrika)

Raipur News: आंबेडकर अस्पताल स्थित कैंसर विभाग की बिल्डिंग 7 मंजिला बनेगी। अभी तीन मंजिला है। इसे ऊपर चार फ्लोर और बनाया जाएगा। हालांकि यह योजना तीन साल पहले बनाई गई थी। राज्य शासन ने इसके लिए 39.36 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि इस परियोजना के लिए पुनरीक्षित राशि स्वीकृत की गई है।

उन्होंने एक बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल की नई बिल्डिंग बनाने में देरी न करें। तय सीमा में भवन का निर्माण कर मरीजों को राहत दें। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार यह बिल्डिंग सिर्फ किसी भवन या निर्माण कार्य का विस्तार नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के लिए उम्मीद की नई किरण है। कैंसर अस्पताल के जी प्लस सिक्स के विस्तार के साथ राज्य की जनता को भी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।

ये भी पढ़ें

Cancer Surgery: प्रदेश में पहली बार पाइपेक पद्धति से हुआ कैंसर मरीज का इलाज, 54 वर्षीय महिला को मिला नया जीवन

वर्तमान में कैंसर विभाग की ओपीडी में रोजाना 250 से 300 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। करीब 100 मरीज वार्ड में भर्ती रहते हैं। मरीजों की सिंकाई के लिए दो एडवांस लिनियर एक्सीलरेटर मशीन भी काफी पहले से है। स्थापना के साढ़े 7 साल बाद भी 22 करोड़ की पेट सीटी व गामा मशीन को चालू नहीं कर पाना राज्य सरकार की विफलता मानी जाती है। जानकारों का कहना है कि कैंसर की जांच के लिए यह महत्वपूर्ण मशीनें आखिर क्यों चालू नहीं हो पा रही है, जांच का विषय है।

Updated on:
22 Aug 2025 01:10 pm
Published on:
22 Aug 2025 01:09 pm
Also Read
View All
CG News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने रचा आवास क्षेत्र में नया कीर्तिमान,एक वर्ष में 1022 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों का विक्रय

CG Tourism: नए साल पर घूमने के लिए बेस्ट पिकनिक स्पॉट, यहाँ बनेगी यादगार शुरुआत, देखें पूरी लिस्ट

कर्तव्य पथ पर दिखेगा जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश का पहला डिजिटल संग्रहालय, गणतंत्र दिवस के लिए छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन

बड़ी नियुक्ति: छत्तीसगढ़ के IPS जितेंद्र शुक्ला बने NSG में ग्रुप कमांडर, गृह मंत्रालय ने तत्काल रिलीव करने भेजा पत्र

Road Accident: नवा रायपुर में दर्दनाक हादसा, जीजा-साले को बस ने रौंदा, परिजनों में पसरा मातम

अगली खबर