रायपुर

तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी… कार ने साइकल सवारों को कुचला,एक की मौत, 4 गंभीर

Road Accident : नवापारा थाना अंतर्गत चंपारण चौकी क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार 3 साइकिलों को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।
less than 1 minute read
Sep 02, 2023
तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी... कार ने साइकल सवारों को कुचला,एक की मौत, 4 गंभीर
तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी... कार ने साइकल सवारों को कुचला,एक की मौत, 4 गंभीर

नवापारा-राजिम। Road Accident : नवापारा थाना अंतर्गत चंपारण चौकी क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार 3 साइकिलों को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में साइकिल सवार एक युवती की मौत हो गई। वहीं, अन्य लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार डंगनिया (चम्पारण) की रहने वाली गिरजा पिता हिच्छाराम साहू (18) चम्पारण में कान्हा कलेक्शन दुकान में काम करती थी। रोज की तरह गुरुवार को भी गिरजा साहू काम खत्म कर देर शाम वापिस गांव लौट रही थी। साथ में उसकी सहेलियां तामेश्वरी यादव, लोकेश्वरी साहू व पूनम साहू अलग-अलग साइकिल पर थी। इस बीच तामेश्वरी के पिता विष्णु यादव घर जाने उनके साथ शामिल हो गए।

ये सभी चम्पारण के दीपेश वेल्डिंग दुकान के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार सीजी 04 एनजे 5539 में टक्कर मार दी। फिर कार अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी। इस हादसे में गिरजा साहू सहित सभी घायल हो गए। जिसे उपचार के लिए कुर्रा के निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने गिरजा साहू को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Updated on:
02 Sept 2023 06:17 pm
Published on:
02 Sept 2023 06:16 pm