रायपुर

CBSE Board: प्री-बोर्ड नंबरों के आधार पर 11वीं के छात्र चुन सकेंगे ऐच्छिक विषय

CBSE Board: सीबीएसई बोर्ड ने बोर्ड परीक्षार्थियों के इम्तहान बुधवार को रद्द कर दिए है। लेकिन 11वीं कक्षा में ऐच्छिक विषय कैसे मिलेगा? यह सवाल पालकों और परीक्षार्थियों को परेशान कर रहा था
2 min read
• •
Apr 16, 2021
students_1.png
CBSE Board: प्री-बोर्ड नंबरों के आधार पर 11वीं के छात्र चुन सकेंगे ऐच्छिक विषय

रायपुर. सीबीएसई बोर्ड ने बोर्ड परीक्षार्थियों के इम्तहान बुधवार को रद्द कर दिए है। बोर्ड परीक्षार्थियों ने इम्तहान रद्द होने पर खुशी जताई थी, लेकिन 11वीं कक्षा में ऐच्छिक विषय कैसे मिलेगा? यह सवाल पालकों और परीक्षार्थियों को परेशान कर रहा था। पत्रिका ने पालकों और परीक्षार्थियों की समस्या को समाप्त कर दिया है। Board Exam पास करके 11वीं में जाने वाले छात्रों को ऐच्छिक विषय प्री-बोर्ड नंबर के आधार पर मिलेंगे। प्री-बोर्ड नंबरों के आधार पर स्कूल प्रबंधन छात्र को ऐच्छिक विषय आवंटित करेगा और उसके बाद उसको ऑनलाइन क्लास दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मानें तो 1 मई से नए सेशन की क्लास भी शुरू कर दी जाएगी। शासन का निर्देशानुसार क्लास पहले ऑनलाइन शुरू की जाएगी। संक्रमण की स्थिति जब काबू में आ जाएगी, तो छात्रों को ऑफलाइन क्लास में पढ़ाया जाएगा।

सीटों की रहेगी मारा-मारी
अच्छे स्कूलों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों को सीटों को लेकर इस वर्ष परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति से निपटने के लिए निजी स्कूलों ने एक और रास्ता निकाला है। नंबरों के प्रतिशत के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा, लेकिन प्री-बोर्ड के नंबरों को भी प्रवेश के दौरान एक बार देखा जाएगा। जिन छात्रों के बोर्ड प्रतिशत एक सामान है और प्री-बोर्ड के नंबरों में फर्क है, तो जिसके प्री-बोर्ड में नंबर ज्यादा है, उसे सीट देने में प्राथमिकता दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा, प्री-बोर्ड परीक्षा के नंबरों के आधार पर 11वीं के छात्र ऐच्छिक विषय चुन सकते है। 1 मई से नए सेशन की ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी जाएगी। बोर्ड की परीक्षा रद्द होने से विषय चुनने को लेकर फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन प्रतिशत पर इस निर्णय का फर्क पड़ सकता है।

Published on:
16 Apr 2021 12:14 pm