रायपुर

CBSE Board Result 2024: 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, CM विष्णु ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी बधाई

CBSE Board Result 2024: डेंट्स अपना परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं..
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 May 2024, 7:57 AM IST
CGBSE Result 2024, cg hindi news,

CBSE Board 12th Result 2024 Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। सभी स्टूडेंट्स अपना परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। बता दें कि इस लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले, 6.40 प्रतिशत बेहतर रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर लिखा कि सीबीएसई के 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित हुए हैं। यह हर्ष का विषय है कि 12वीं में 87.98 प्रतिशत परीक्षाफल रहा। सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। जिन छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे वे निराश न हों। कोशिश करते रहें सफलता एक दिन जरूर कदम चूमेगी।

CBSE Board Result 2024: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वी का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

स्टेप 1: रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर, CBSE 12th Result Direct Link' पर क्लिक करें।
स्टेप 3: लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4: आपका सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
स्टेप 5: छात्र यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख सकेंगे।

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 7126 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस साल 12वीं में कुल 1,63,3730 स्टूडेंट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 1621224 स्टूडेंट्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे। साल 2024, 12वीं की परीक्षा में 1426420 पास हुए थे। इस साल कुल पास प्रतिशत 87.98 रहा है। पिछले साल (2023) का कुल पास प्रतिशत 87.33 रहा था। यानी इस साल परिणामों में 0.65 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

Updated on:
14 May 2024, 7:57 AM IST
Published on: