रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 : भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होगी आज

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची पर शनिवार को जारी हो सकती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Oct 2018, 9:25 AM IST
bjp
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 : भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होगी आज

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची पर शनिवार को जारी हो सकती है।भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित पार्टी पदाधिकारियों के साथ हुई अलग-अलग बैठकों में पहले चरण की सभी 18 सीटों और दूसरे चरण की लगभग 50 सीटों को लेकर चर्चा हुई।

पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में एक-एक सीट पर उम्मीदवारों के नाम की चर्चा हुई। शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सूची पर मुहर लगेगी। संभव है कि शनिवार को पहली सूची जारी भी कर दी जाए। सूत्रों के मुताबिक उम्मीदवारों के नाम की चर्चा के साथ ही छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की चुनावी सभाओं के अलावा स्टारप्रचारकों के नाम पर भी चर्चा की गई।बैठक में शाह और रमन सिंह के अलावा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन और राष्ट्रीय संगठन सह महासचिव सौदान सिंह भी मौजूद थे।

भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश में गुटबाजी को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री रमन सिंह और राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय के साथ अलग से बैठक की। सूत्रों के मुताबिक शाह ने दो-टूक शब्दों में कहा कि चुनाव जीतना है तो गुटबाजी बंद करनी होगी। शाह ने इन नेताओं के समर्थक उम्मीदवारों को लेकर भी चर्चा की।

बताया जा रहा है कि अमित शाह के साथ बैठक में बस्तर संभाग की सीटों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर भी चर्चा हुई। भाजपा नेताओं ने इस दौरान कांग्रेस में मचे घमासान की भी जानकारी दी। प्रत्याशी चयन में कांग्रेस के रुख का ध्यान रखने की बात हो रही है।

Updated on:
20 Oct 2018, 9:25 AM IST
Published on: