रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से, मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गजों पर रहेगी नजर

दो चरणों में होने जा रहे विधानसभा निर्वाचन के पहले चरण में प्रदेश के आठ जिलों की 18 सीटों पर चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Oct 2018, 9:39 AM IST
raman singh
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से, मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गजों पर रहेगी नजर

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होने जा रहे विधानसभा निर्वाचन के पहले चरण में प्रदेश के आठ जिलों की 18 सीटों पर चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन दाखिले की भी शुरुआत हो जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया प्रथम चरण में बस्तर संभाग के सात जिलों के 12 विधानसभा सीटों और राजनांदगांव जिले के 6 विधानसभा सीटों के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। इस चरण में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, शिक्षा मंत्री केदार कश्यप, वन मंत्री महेश गागड़ा, कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष कवासी लखमा की सीटों पर भी चुनाव होना हैै।

और राजनांदगांव जिले के खैरागढ़, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खुज्जी, मानपुर-मोहला।

11 दिसम्बर - मतगणना

पहले दिन भाजपा और कांग्रेस से जमा नहीं होंगे नामांकन, सूची जारी होने का इंतजार

मंगलवार से भले ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, लेकिन भाजपा-कांग्रेस के कोई उम्मीदवार नामांकन जमा नहीं कर सकेगा। दरअसल, दोनों ही पार्टी ने अब तक अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। माना जा रहा है कि 19 व 20 अक्टूबर तक दोनों ही अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी और जनता कांग्रेस के घोषित उम्मीदवार भी पहले दिन नामांकन दाखिल नहीं करेंगे। दोनों पार्टी के उम्मीदवार नामांकन फार्म जरूर खरीदेंगे।

पहले चरण में महिला मतदाता अधिक

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी साहू ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। 18 विधानसभा सीटों के लिए 31 लाख 79 हजार 520 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनके लिए 4 हजार 336 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इस चरण में 16 लाख 21 हजार 839 महिलाएं और 15 लाख 57 हजार 592 पुरुष तथा 89 तृतीय के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

Published on: