रायपुर

B.Ed सहायक शिक्षकों के आंदोलन के बीच सरकार ने उठाया ये कदम, मांग पर होगा फैसला

CG B.Ed Teachers protest: बीएड सहायक शिक्षकों की मांग पर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मांग के अनुरूप शिक्षकों के समायोजन के लिए कमेटी बनाई है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है..
less than 1 minute read
Jan 04, 2025
CG B.Ed Teachers protest news

CG B.Ed Teachers Protest: बीएड सहायक शिक्षकों का नियुक्ति आदेश रद्द होने के विवाद के समायोजन और अन्य संभावनाओं पर विचार के लिए राज्य सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित की है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, कमेटी का अध्यक्ष मुख्य सचिव अमिताभ जैन को बनाया गया है।

CG B.Ed Teachers Protest: समायोजन के लिए बनाई कमेटी

इस कमेटी में प्रमुख सचिव विधि विभाग, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, सचिव वित्त विभाग और सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को सदस्य बनाया गया है। यह समिति सहायक शिक्षकों के अभ्यावेदन पर अपनी रिपोर्ट देगी।

बता दें कि 30 दिसंबर को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिपालन में राज्य सरकार ने सहायक शिक्षकों (CG B.Ed Teachers Protest) के 2855 पदों पर बीएडधारियों की नियुक्ति रद्द करने का आदेश जारी किया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने बस्तर और सरगुजा संभाग के इन सहायक शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने का आदेश दिया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि डीएडधारियों की चयन प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Updated on:
04 Jan 2025 01:41 pm
Published on:
04 Jan 2025 01:38 pm
Also Read
View All
धमतरी के युवाओं के लिए बड़ी सौगात, ITI में शुरू हुआ मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड, खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

Success Story: 25 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार, अब बने असिस्टेंट कमांडेंट, बलरामपुर के कार्तिकेय बने मिसाल

Patrika Expose: मरे हुए डॉक्टरों के नाम पर प्रैक्टिस, छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में ऐसे हो रहा फर्जीवाड़ा, पड़ताल में चौंकाने वाला खुलासा

Chhattisgarh folk art: राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी धमतरी के नगरी की मांदर की थाप, सरईटोला के कलाकार दिखाएंगे लोकसंस्कृति का रंग

CGBSE Warning: रिजल्ट में अंक बढ़ाने और पास कराने के नाम पर ठगी से रहें सावधान, बोर्ड ने जारी की चेतावनी