रायपुर

CG Board: रायपुर के 226 खिलाड़ियों और 78 स्काउट-गाइड विद्यार्थियों को मिलेगा बोनस अंक, भेजी गई विद्यार्थियों के नाम की सूची

CG Board: स्काउट एंड गाइड में 12वीं के 31 और 10वीं के 37 विद्यार्थियों को बोनस अंक दिया जाएगा। राज्य में कुल कितने विद्यार्थियों को बोनस दि जाने है अभी इसकी जानकारी माध्यमिक शिक्षा मंडल को प्राप्त नहीं हुई है।

2 min read
Feb 25, 2026

CG Board: माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की बोर्ड परीक्षाओं में इस वर्ष खेल और सह पाठ्यक्रम गतिविधियों से जुड़े विद्यार्थियों को बोनस अंक का लाभ मिलेगा। रायपुर जिले से कुल 226 खिलाड़ियों और 78 स्काउट-गाइड विद्यार्थियों के नाम जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से भेजे गए हैं। डीईओ ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा 12वीं के 118 और कक्षा 10वीं के 108 विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी के आधार पर बोनस अंक दिए जाएंगे।

इसके साथ ही स्काउट एंड गाइड में 12वीं के 31 और 10वीं के 37 विद्यार्थियों को बोनस अंक दिया जाएगा। राज्य में कुल कितने विद्यार्थियों को बोनस दि जाने है अभी इसकी जानकारी माध्यमिक शिक्षा मंडल को प्राप्त नहीं हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि डीईओ ऑफिस से डाटा लोक शिक्षण संचालनालय को भेजा जाता है उसके बाद वहां से शिक्षा मंडल को प्राप्त होती है।

10 से 20 अंकों का प्रावधान

नियमों के अनुसार राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 10 बोनस अंक, राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों को 15 बोनस अंक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को 20 बोनस अंक दिए जाएंगे। एनसीसी में आरडी परेड व मावलंकर शूटिंग के लिए 15 अंक, वायु सेवा या थल सेना या नौसेना कैंप के लिए 15 और डी कैट कैंप के लिए 10 अंक दिए जाएंगे। साथ ही स्काउड एंड गाइड में में राज्यपाल अवार्ड पर 10 और राष्ट्रपति अवार्ड पर 15 अंक दिए जाएंगे। वही उल्लास नव भारत या साक्षरता कार्यक्रम या साक्षरता कार्यक्रम के स्वयंसेवक या अनुदेशक को 10 अंक तक दिए जाते है।

ये प्रतिभागी ही पात्र

योजना के तहत केवल उन्हीं विद्यार्थियों को पात्र माना गया है, जिन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया या अन्य मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा प्रमाणित प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। इसके अतिरिक्त एनसीसी के आरडी परेड, वायु सैनिक, नौसेना एवं थल सेना कैंप में शामिल होने वाले कैडेट्स को भी बोनस अंक प्रदान किए जाएंगे।

Updated on:
25 Feb 2026 06:09 pm
Published on:
25 Feb 2026 06:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर