9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग के कार्यालयों में बढ़ेंगी प्रशासनिक जिम्मेदारियां, नए पदों की कवायद शुरू

DEO JD Office Vacancy: छत्तीसगढ़ के DEO और JD कार्यालयों में विधि व्याख्याता, MIS प्रशासक और अन्य प्रशासनिक पदों की तैयारी शुरू हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव मांगे हैं। फिलहाल नियुक्तियों पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
2 min read
Google source verification
CG News

CG News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग के कार्यालयों में बढ़ेंगी प्रशासनिक जिम्मेदारियां(photo-patrika )

DEO Office Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और संभागीय संयुक्त संचालक (JD) कार्यालयों में नए पदों की तैयारी शुरू हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों से एक सप्ताह के भीतर निर्धारित प्रारूप में प्रस्ताव मांगे हैं। इसके तहत लेवल-09 में विधि व्याख्याता और MIS प्रशासक के पद स्वीकृत करने या स्थानांतरित करने की संभावनाओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा सहायक संचालक सहित अन्य समकक्ष प्रशासनिक पदों के गठन को लेकर भी प्रस्ताव मांगे गए हैं। फिलहाल नियुक्तियों पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

Chhattisgarh School Education Department: विधि व्याख्याता और MIS प्रशासक के पदों पर तैयारी

लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी और संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालयों में लेवल-09 के अंतर्गत एक विधि व्याख्याता और एक MIS प्रशासक का पद स्वीकृत करने या स्थानांतरित करने की संभावनाओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही सहायक संचालक या अन्य समकक्ष प्रशासनिक पदों के गठन को लेकर भी अलग-अलग प्रस्ताव तैयार किए जाने हैं।

एक सप्ताह के भीतर भेजना होगा प्रस्ताव

संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों को अपने-अपने क्षेत्र के जिलों से आवश्यक जानकारी तत्काल एकत्र करने के निर्देश दिए हैं। यह जानकारी निर्धारित प्रारूप में एक सप्ताह के भीतर भेजनी होगी। इसके आधार पर नए पदों की स्वीकृति या स्थानांतरण को लेकर आगे की प्रक्रिया की जा सकेगी।

विभाग को क्यों चाहिए विधि विशेषज्ञ?

संचालनालय के अधिकारियों के अनुसार, विभागीय कामकाज में कानूनी मामलों से जुड़ी विशेषज्ञता की जरूरत को देखते हुए विधि व्याख्याताओं की जानकारी मांगी जा रही है। फिलहाल DEO और JD कार्यालयों से जानकारी जुटाने की प्रक्रिया चल रही है।

अभी प्रस्ताव की प्रक्रिया, नियुक्तियों पर अंतिम फैसला नहीं

फिलहाल विभाग की ओर से पदों की स्वीकृति या स्थानांतरण को लेकर प्रस्ताव मांगे गए हैं। नए पदों पर नियुक्ति कब और किस तरह होगी, इस संबंध में अभी अंतिम निर्णय की जानकारी सामने नहीं आई है। आगे की प्रक्रिया संबंधित प्रस्तावों और विभागीय निर्णय पर निर्भर करेगी।