
CG Cabinet Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु साय बुधवार यानी 19 जून को कैबिनेट की मीटिंग का नेतृत्व करेंगे। यह बैठक दोपहर 3 बजे मंत्रालय में होगी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद साय सरकर की पहली कैबिनेट की बैठक है।
मिली जानकारी के अनुसार, साय कैबिनेट की बैठक आज दोपहर 3 बजे से नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में होगी। यह बैठक शाम 6 बजे तक चलेगी। लंबे समय के बाद होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। इसमें 33 हजार शिक्षकों की भर्ती, महापौर के प्रत्यक्ष चुनाव, निकाय चुनाव, खाद बीज, पीएम आवास और बलौदाबाजार की घटना पर चर्चा हो सकती है। इस बतिहक में शिक्षक भर्ती और महापौर के प्रत्यक्ष चुनाव पर मुहर लग सकती है।
आचार संहिता के बाद हो रही इस कैबिनेट बैठक में आम लोगों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। माना जा रहा है कि इस बार कैबिनेट बैठक में कृषि, शिक्षा, बलौदाबाजार हिंसा जैसे कई मुद्दों पर सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। इसके अलावा इस बैठक के दौरान कई विभागों के प्रस्तावों के सन्दर्भ में भी विशेष चर्चा होगी।
इससे पहले 6 मार्च को साय कैबिनेट की बैठक हुई थी। उसके बाद लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आचार संहिता लग गई थी। जिसके बाद कैबिनेट की एक भी बैठक इस दौरान नहीं हुई। आज होने वाली बैठक में मानसून और खेती किसानी से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। जो 31 जुलाई तक चलेगा. मानसून सत्र में लाए जाने वाले विधेयकों पर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।