रायपुर

CG Tribal Museum: छत्तीसगढ़ में बनेगा पहला आदिवासी क्रांतिकारियों का म्यूजियम, आर्ट वर्क के जरिए दिखाई जाएगी फ्रीडम फाइटर्स की कहानी

CG Tribal Museum: छत्तीसगढ़ में बनने जा रहा है देश का पहला आदिवासी क्रांतिकारियों का म्यूजियम। बता दे की संग्रहालय शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर रखा जायेगा। 45 करोड़ की लागत से बन रहा यह म्यूजियम 31 अक्टूबर तक बन कर तैयार हो जायेगा।

3 min read
Aug 16, 2024

CG Tribal Museum: छत्तीसगढ़ में अब बनने जा रहा है आदिवासी क्रांतिकारियों का म्यूजियम। बता दे की आदिवासी क्रांतिकारियों का म्यूजियम तैयार किये जाने की तयारी काफी जोरो से चल रही है । इसमें अलग-अलग गैलरी में आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमा तैयार की जाएगी। यहां आदिवासी क्रांतिकारियों के विद्रोहों को आर्ट वर्क और स्कल्पचर के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा।

वही बात करे बिल्डिंग के बाहरी हिस्से की तो म्यूजियम के बहार फ्रीडम फाइटर्स की कहानी प्रदर्शित की जाएगी। वही आपको बता दे की आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए तैयार किया जा रहा यह म्यूजियम प्रदेश का पहला ऐसा म्यूजियम होगा। यह म्यूजियम आदिवासी संस्कृती को दर्शाता है जो की बेहद अध्भुत प्रतीत होता है।

शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर होगा संग्रहालय

इस म्यूजियम का नाम होगा शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय। इसके काम की स्थिति देखने प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा पहुंचे। उन्हाेंने म्यूजियम के काम को 31 अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं।

नवा रायपुर में बन रहा म्यूजियम

नवा रायपुर में यह संग्रहालय का पुरखौती मुक्तांगन और आदिवासी अनुसंधान केंद्र के पास बन रहा है। यहां प्रदेश के अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की गैलरी भी होगी।

45 करोड़ की लागत से पूरा होगा

आज आदिम जाति-अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने मौके पर निरीक्षण करके इंजीनियर्स से भी बात की। उन्होंने संग्रहालय कैंपस में बन रही सभी 15 गैलरियों को देखा। शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय पुरखौती मुक्तांगन के पास 45 करोड़ की लागत से लगभग 10 एकड़ में बनाया जा रहा है।

क्या-क्या होगा म्यूजियम में

यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियां लगेंगी। यहां रिसेप्शन, सोविनियर शॉप, फूडकोर्ट, मल्टीमीडिया रूम और शौचालय की व्यवस्था होगी। पार्किंग स्थल, सोलर सिस्टम, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुदंर आर्ट वर्क, शहीद वीर नारायण सिंह की फाइबर प्रतिमा, स्मारक, एक छोटी झील, लैंडस्केप तैयार किया जा रहा है।

IAS करेंगे मॉनिटरिंग

अब आदिम जाति अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान के संचालक पी. एस. एल्मा हर दिन संग्रहालय के काम की समीक्षा करेंगे। प्रमुख सचिव बोरा ने विभागीय अधिकारियों को संग्रहालय की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग नरेन्द्र कुमार दुग्गा हर तीसरे दिन मौके पर जाकर निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगे।

आदिवासी परंपरा से भी आमजन होंगे रूबरू

सोनमणि बोरा ने बताया कि यह संग्रहालय न केवल छत्तीसगढ़ के आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्वतंत्रता काल में दिए गए बलिदान को याद कराएगा बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली आदिवासी परंपरा से भी आमजन को रूबरू कराएगा। बोरा ने इसके बाद अधिकारियों की बैठक कर संग्रहालय को लेकर कहा कि काम में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

Updated on:
16 Aug 2024 02:13 pm
Published on:
16 Aug 2024 02:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर