रायपुर

कांग्रेस की रैली में शामिल होने CM भूपेश पश्चिम बंगाल रवाना, बीजेपी पर साधा निशाना

- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पश्चिम बंगाल रवाना- पश्चिम बंगाल में बड़ी रैली में शामिल होंगे सीएम भूपेश बघेल
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Feb 2021, 1:00 PM IST
cm_in_wb.jpg

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel) ने पश्चिम बंगाल रवाना होने से पहले राजधानी रायपुर में मीडिया से बातचीत में कहा, पश्चिम बंगाल में बड़ी रैली हो रही है। कांग्रेस पार्टी की ओर से मुझे भेजा जा रहा है। सीएम भूपेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल जाने से पहले ही दंगा फसाद शुरू कर दिया, जब सत्ता में आ जाएंगे तब क्या होगा? इस स्थिति को बंगाल के लोग बेहतर समझते हैं।

1 मार्च को पेश होने वाले राज्य बजट पर सीएम भूपेश ने कहा, ज्यादा समय नहीं बचा है। बस 20-22 घंटे का इंतजार कीजिए। पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह द्वारा 1 मार्च को पेश होने वाले बजट के जीरो बजट होने की संभावना वाले बयान पर सीएम भूपेश ने कहा, केंद्र का बजट हमने देख लिया है, सब माइनस में है। विधानसभा में सारे आंकड़े हमने रखे हैं। केंद्र और राज्य के आंकड़े देख लीजिए। जीएसटी हमारा सर प्लस रहा है। जीएसटी कलेक्शन में छत्तीसगढ़ कभी पहले और कभी दूसरे स्थान पर रहा है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल भी जीएसटी अधिक रही है।

Published on: