रायपुर

CG Congress: कांग्रेस प्रवक्ता की दादागिरी, स्कूल में घुसकर गाली-गलौज के साथ की नारेबाजी, मच गया हड़कंप

CG Congress: पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता विकास, कुणाल दुबे, हेमंत पाल व अन्य के खिलाफ धारा 452, 294 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jun 2024, 12:49 PM IST
CG Congress

CG Congress: राजेंद्र नगर इलाके में स्थित एक निजी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करने के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता और अन्य के (CG Congress) खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने स्कूल में प्रवेश करने और गाली-गलौज करने की धारा लगाई है। पुलिस के मुताबिक कृष्णा किड्स एकेडमी में विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने दो दिन पहले प्रदर्शन किया था।

इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन ने राजेंद्र नगर थाने में की। पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता विकास, कुणाल दुबे, हेमंत पाल व अन्य के खिलाफ धारा 452, 294 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। स्कूल प्रबंधन (CG Congress) ने स्कूल में प्रवेश करके नारेबाजी और स्टाफ के साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि स्कूल प्रबंधन ने इसकी शिकायत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से भी की है।

Updated on:
9 Jun 2024, 12:49 PM IST
Published on: