6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Politics: काननू व्यवस्था में सुधार की बात बैज न करे तो ही अच्छा होगा – कांग्रेस पर वन मंत्री का सीधा वार

CG Politics: केदार कश्यप ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के कानून व्यवस्था में सुधार पर दिए बयान को शर्मनाक बताया है।
less than 1 minute read
Google source verification
CG Politics

CG Politics: छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री व नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के कानून व्यवस्था में सुधार पर दिए बयान को शर्मनाक बताया है। दीपक बैज द्वारा दिये बयान को राजनीतिक जुमलेबाजी करार दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रदेश में ही निवास करते हैं, उनको तो अब अंतर स्पस्ट नजर आना चाहिए कि प्रदेश में कानून व्यवस्था स्थिति में सुधार हुआ है।

यह भी पढ़ें: CG Politics: गृहमंत्री का सीधा संदेश - लारेंस फारेंस जो आएगा सबको ठोक देंगे

पिछले 5 सालों में काननू व्यवस्था की क्या हालत थी यह किसी से छुपा नही है, उन्ही की बनाई व्यवस्था थी सुधार होने में थोड़ा वक्त लगेगा, पहले पुलिस का खौफ खत्म हो गया था। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा बीते दिनों हुए कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या पर दिए बयान में उन्होंने कहा कि हत्यारों की पहचान पुलिस द्वारा तत्काल कर ली गयी। हत्या का मास्टरमाइंड पूर्व में कांग्रेस का पदाधिकारी रह चुका है। वही विगत दिनों पखांजुर में भाजपा नेता असीम रॉय की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड का मास्टर माइंड भी कांग्रेस नेता था। इन सब घटनाओं में कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता ही आरोपी हैं।

इस पर कुछ बोले पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज सिर्फ झूठे आरोप लगाने से कुछ नही होगा प्रदेश की जनता कांग्रेस की कथनी व करनी से अच्छी तरह से वाकिब है, अब उनके झांसे में आने वाली नही है। 5 सालो में कांग्रेस और उसके कार्यकर्ताओ की आदत लग चुकी है। वे पिछले 5 सालों में छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना चुके थे। वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस की दिशा में तेजी से आगे बढ़कर लगातार विकास के माध्यम से विश्वास बहाली में जुटी है।