रायपुर

CG Covid Case: फिर जानलेवा हुआ कोरोना, इस जिले में 1 मरीज की मौत तो सामने आए इतने मामले…दहशत

Chhattisgarh Corona Update: प्रदेश में कोरोना से फिर एक मरीज की मौत हो गई है। मंगलवार को दुर्ग में डायबिटीज से पीड़ित एक मरीज ने कोरोना से दम तोड़ दिया। पिछले सवा माह में कोरोना से ये तीसरी मौत है। रायपुर में 10 समेत प्रदेश में 23 नए मरीज मिले हैं। संक्रमण दर एक के करीब पहुंच गया है। 2745 सैंपलों की जांच की गई।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Feb 2024, 11:48 AM IST
corona_alert_in_cg.jpg

CG Coronavirus: प्रदेश में कोरोना से फिर एक मरीज की मौत हो गई है। मंगलवार को दुर्ग में डायबिटीज से पीड़ित एक मरीज ने कोरोना से दम तोड़ दिया। पिछले सवा माह में कोरोना से ये तीसरी मौत है। रायपुर में 10 समेत प्रदेश में 23 नए मरीज मिले हैं। संक्रमण दर एक के करीब पहुंच गया है। 2745 सैंपलों की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कांकेर में 6, दुर्ग में 4, बीजापुर में 2 तथा बेमेतरा में 1 मरीज मिले हैं। 5 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें एक का इलाज अस्पताल में चल रहा था। प्रदेश (Corona Alert) में 72 एक्टिव केस हैं। यानी इतने मरीजों का इलाज चल रहा है।

CG Corona Update: आंबेडकर अस्पताल में चेस्ट विभाग के एचओडी डॉ. आरके पंडा ने बताया कि कोरोना का वायरस सक्रिय है। पर्याप्त सावधानी बरतकर संक्रमण से बचा जा सकता है। जहां तक संभव हो, मास्क लगाकर बाहर निकलें। बुजुर्ग व दूसरे बीमारी से ग्रसित लोग भीड़ में जाने से बचें तो संक्रमण से बच सकते हैं।

Published on: