रायपुर

CG Crime: शादी के 2 महीने बाद 19 साल की नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का आरोप

CG Crime news: रायपुर के टिकरापारा इलाके में स्थिति एक निजी अस्पताल में 19 वर्षीय नवविवाहिता की मौत हो गई। मौत पर परिजनों ने हंगामा किया और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोल लगाया है...

less than 1 minute read
Jul 27, 2024
CG Crime news

CG Crime: राजधानी रायपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। 19 साल की नवविवाहिता को बीती रात ससुराल वालों ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। ( Raipur crime news ) बताया जा रहा है कि हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। मौत की खबर मिलने के बाद नवविवाहिता के परिजन थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।

CG Crime: गंभीर हालत में अस्पताल में कराया था भर्ती

जानकारी के अनुसार मृतिका का विवाह दो महीने पहले राजिम के गोबरा नवापारा निवासी उमाशंकर भिंजेकर के साथ हुआ था। वहीं आज सुबह पचपेडीनाका स्थित एक निजी अस्पताल में महिला की मौत हो गई। ( Chhattisgarh Crime news ) बताया जा रहा है कि गंभीर हालत में नवविवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराए थे।

भड़के परिजनों ने किया हंगामा

इधर मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने नवविवाहिता के ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। भड़के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। वहीं परिजनों को समझाइश दी गई। पुलिस जल्द ही इस मामले में मीडिया को स्पष्ट जानकारी देगी।

Updated on:
27 Jul 2024 02:06 pm
Published on:
27 Jul 2024 01:58 pm