14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

Raipur Crime News: रेलवे स्टेशन में बिस्किट चुरा रहा था युवक, 4 लोगों ने धरा फिर घसीट-घसीट कर मारा, देखें VIDEO

CG Crime News: राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन पर अमानवीयता का वीडियो सामने आया है। एक भूखा युवक स्टॉल से एक बिस्किट का पैकेट चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ाने पर उस युवक को कुछ लड़कों के द्वारा सिर्फ एक बिस्कुट पैकेट चोरी करने पर लकड़ी के डंडे से बेरहमी से पीटा गया और बांधकर पूरे प्लेटफार्म पर घसीटा गया।

Google source verification

CG Crime News: राजधानी के रेलवे स्टेशन से एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कुछ लोगों ने एक भूखे युवक को बेरहमी से पीटा। युवक प्लेटफार्म नंबर पांच में एक स्टॉल से बिस्किट का पैकेट चोरी कर रहा था। उसे रंगे हाथों पकड़ने के बाद कुछ लड़कों ने डंडे से उसे बेरहमी से पीटा और बांधकर पूरे प्लेटफार्म पर घसीटा। इस पूरी घटना को देखकर वहां मौजूद कुछ लोग व जवान मूकदर्शक बने रहे। कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया।

वीडियो देखकर समझा जा सकता है कि युवक को पांच नंबर प्लेटफॉर्म से यूं ही घसीटकर लाया जा रहा है। पिटाई करने वाले संभवतः सभी वेंडर्स होंगे। वीडियो वायरल के बाद GRP हरकत में आई और चारो कैंटीन कर्मचारी को हिरासत में लिया गया। युवक को बांधकर घसीटने वाले बसंत प्रधान, अंकित मिश्रा और सुनील शुक्ला समेत आशुतोष पटेल को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल चारो युवकों से पूछताछ की जा रही है।