6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Crime News: प्रेमिका को दूसरे लड़के से बात करना पड़ा भारी, गुस्से से लाल प्रेमी ने की ऐसी हरकत…जानकर उड़ जाएंगे होश

Crime News: राजनांदगांव जिले के खड़गांव में खाना बना रही एक नाबालिग पर कुल्हाड़ी से हमला कर फरार आरोपी को पुलिस ने जंगल में धर दबोचा है। दूसरे लड़के के साथ बातचीत करने पर आरोपी ने यह कदम उठाया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 27 Jul 2024, 1:29 PM IST

CG Crime news

Rajnandagon Crime News: वनांचल के खड़गांव थाना क्षेत्र में दूसरे लड़के से बात करने पर एक प्रेमी ने प्रेमिका व उसकी मां पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी प्रेमी फरार होकर जंगल में छिपा था। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को जंगल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार खड़गांव क्षेत्रांतर्गत के ग्राम की पीड़ित के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नाबालिग बेटी के साथ गांव के मेघनाथ विश्वकर्मा पिता मंगल सिंह उम्र 19 वर्ष ग्राम खड़गांव के साथ प्रेम संबंध था। नाबालिग लड़की किसी दूसरे लड़के से बातचीत करती थी। दूसरे से बात करना प्रेमी मेघनाथ को नागवार गुजरा और 23 जुलाई की शाम करीब साढ़े 7 बजे प्रेमिका के घर पहुंचा और जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

यह भी पढ़े: Chhattisgarh Incident: राजनांदगाव में बड़ा हादसा! ट्रांसफार्मर में हुआ जोरदार ब्लास्ट, लोगों में मचा हड़कंप

हमला होते ही प्रेमिका चिल्लाई और भागने लगी। इस दौरान आरोपी दोबारा मारने के लिए उठाया था तब प्रार्थिया ने कुल्हाडी को दोनों हाथों से पकड़ लिया। आरोपी ने प्रेमिका को धक्का दिया। जिससे वह नीचे फर्श पर गिर गई। मेघनाथ ने प्रार्थिया को लात से सीनेे, चेहरा और बाये कंधे पर मारपीट की। इस बीच लड़की की मां मौके पर पहुंची तो उससे भी मारपीट कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस आरोपी को धारा 109(1), 118(1), 331(8) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर गिरतारी के बाद जेल भेज दिया है।