रायपुर

CG Crime News: भीख मांगने वाले दंपती ने सूने मकान में की थी चोरी, स्टेशन पर झुंड बनाकर रहते थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG Crime News: रायपुर मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में एक सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2024, 11:53 AM IST
cg news

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के रायपुर मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में एक सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आसपास में भीख मांगते थे और फिर सूने मकान में चोरी करते थे। इनकी गिरफ्तारी के बाद गुढ़ियारी और टिकरापारा क्षेत्र में भी हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।

CG Crime News: अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण थे गायब

CG Crime News: पीड़िता पुष्पा वर्मा ने मंदिर हसौद थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह घर में ताला लगाकर बाहर गई थी और चाबी घर के बाहर मेट के नीचे रखी थी। दोपहर में उनकी बेटी घर लौटी तो देखा कि अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। चोर ने घर के बाहर रखी चाबी का इस्तेमाल कर दरवाजा खोला और आभूषण लेकर फरार हो गया। इस घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली। इसके बाद पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ भीख मांगने वालों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पता चला।

इसके बाद आरोपी सागर सोबर और उसकी पत्नी सोनिया सोबर को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने मंदिरहसौद, गुढ़ियारी और टिकरापारा में भी चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने उनके पास से एक मंगलसूत्र और अन्य सोने-चांदी के जेवरात, जिनकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए है, बरामद किए। इस कार्रवाई में मंदिरहसौद थाने के प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह के साथ धर्मेंद्र वर्मा, किशोर देशमुख, राकेश साहू, निहाली साहू और जफर खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Updated on:
13 Nov 2024, 11:53 AM IST
Published on: